Eid 2021: अमिताभ बच्चन से लेकर सोनम कपूर तक, सितारों ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद
देशभर में आज यानी 14 मई को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के लिए ईद काफी खास रहता है। पिछले कुछ सालों से सलमान खान ईद पर फिल्में रिलीज करते आ रहे हैं। उन्हें प्रशंसकों की...
देशभर में आज यानी 14 मई को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के लिए ईद काफी खास रहता है। पिछले कुछ सालों से सलमान खान ईद पर फिल्में रिलीज करते आ रहे हैं। उन्हें प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं भी मिलती हैं। हालांकि इस साल कोविड की वजह से सबकुछ बदल गया है और लोग घरों में रहकर इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज ईद के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
सितारों ने फैंस को कहा- ‘ईद मुबारक’
अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा- ‘ईद मुबारक।‘
T 3904 - Eid Mubarak pic.twitter.com/pI5chXmMpI
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 13, 2021
सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘सांवरियां’ का गाना साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे सभी भाइयों और बहनों को ईद मुबारक।‘
सुष्मिता सेन लिखती हैं- ‘आपको और आपके चाहने वालों को ईद मुबारक। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने हमें दुआओं में याद रखा... रोजे के जरिए। और इस मुश्किल घड़ी में इंसानियत की मदद की।‘ इसके साथ सुष्मिता ने सभी के लिए प्यार और शांति की दुआ की।
दिव्या खोसला कुमार ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- ‘सभी को ईद मुबारक, ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी आप सभी को भेज रही हूं। मजबूत रहिए और अपना और अपने चाहने वालों का ख्याल रखिए।‘