शाहरुख के शॉट देते वक्त आंख-कान बंद कर लेते थे राजकुमार हिरानी, असिस्टेंट बताता था कि पूरा हो गया सीन
Dunki Movie Shooting: राजकुमार हिरानी ने बताया कि वह कॉलेज के वक्त से ही शाहरुख खान के साथ मिलकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। उन्होंने फिल्म डंकी की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा भी सुनाया।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के दौरान निर्देशक राजकुमार हिरानी अपने आंख-कान बंद करके पूरी तरह रिलैक्स हो जाया करते थे। तापसी पन्नू, विकी कौशल और बोमन ईरानी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग के किस्से सुनाने के दौरान राजकुमार हिरानी ने बताया कि कैसे शाहरुख खान के शॉट देते वक्त वह आई मास्क और इयर प्लग का इस्तेमाल किया करते थे। राजकुमार हिरानी ने उनके ऐसा करने की वजह भी बताई।
आंख-कान मूंदकर बैठ जाते थे हिरानी
'मुन्ना भाई एमबीबीएस' और '3 इडियट्स' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने कहा कि वह शाहरुख खान के चार्म से अविभूत थे और जब वह शॉट दे रहे होते थे तो आई मास्क और इयर प्लग लगाकर बैठ जाते थे।
असिस्टेंट बताता था पूरा हो गया सीन
राजकुमार हिरानी ने बताया कि जब शाहरुख खान शॉट दे चुके होते थे तब उनका असिस्टेंट उन्हें बताता था कि सीन शूट हो चुका है और अब आप आंखें खोल सकते हैं। शाहरुख खान की आर्ट पर यह राजकुमार हिरानी का भरोसा ही था कि वह शूटिंग के दौरान इतने रिलैक्स रहा करते थे, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि जब तक शाहरुख सेट पर हैं, तब तक शॉट गलत नहीं होगा।
क्यों इतना लेट हुआ यह कोलैबोरेशन?
राजकुमार हिरानी ने यह भी बताया कि उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म करने में इतना वक्त क्यों लगा। हिरानी ने बताया कि जब वह फिल्म इंस्टीट्यूट में पढ़ाई कर रहे थे तभी तय कर चुके थे कि शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएंगे। लेकिन इंस्टीट्यूट से पास आउट होने में उन्हें 2 साल लगे और तब तक शाहरुख खान सुपरस्टार बन चुके थे। तो उनके साथ काम करने में मुझे 20 साल इंतजार करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


