Dunki Day 3 Box Office: ट्रेड विशेषज्ञ ने की भविष्यवाणी! तीसरे दिन इतना रहेगा 'डंकी' का कलेक्शन
Dunki Day 3 Box Office Collection: शाहरुख खान और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। लेकिन क्या यह जवान और पठान की तरह 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी?

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। महज 120 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अभी तक अपनी आधी से ज्यादा लागत निकाल चुकी है। भारतीय बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की बात करें तो रिलीज वाले दिन इस फिल्म ने 29 करोड़ 2 लाख रुपये का बिजनेस किया और दूसरे दिन फिल्म की कमाई सिर्फ 20 करोड़ 5 लाख रुपये का आंकड़ा छू पाई।
दूसरे दिन से बेहतर रहेगा तीसरा दिन
ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन पहले दिन जितना ही रहेगा। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का शनिवार को 11 करोड़ रुपये की कमाई करना तय है। वहीं ट्रेड विशेषज्ञ रमेश बाला ने अपने एक ट्वीट में लिखा, "डंकी की कमाई में आज अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। दूसरे दिन की तुलना में तीसरा दिन ज्यादा बेहतर रहेगा।"
Dunki का Day 3 कलेक्शन कितना?
रमेश बाला ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह फिल्म तीसरे दिन अपने पहले दिन की कमाई का आंकड़ा छुएगी और 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने में कामयाब रहेगी। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' ने ओपनिंग डे पर तकरीबन 53 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ऐसा लगता नहीं है कि यह फिल्म किंग खान की पिछली दो फिल्मों जैसा कमाल कर पाएगी।
हजार करोड़ी हैट्रिक लगाएंगे शाहरुख?
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' और 'पठान' वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही थी। अब देखना होगा कि क्या 'डंकी' की कमाई के जरिए शाहरुख खान हजार करोड़ कमाने वाली फिल्मों की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


