Dunki Box Office: डंकी की कमाई में 28% का जबरदस्त उछाल, जानिए कैसा रहा दूसरा वीकेंड

Dec 31, 2023 11:44 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Dunki Box Office Collection Day 11: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म डंकी बॉक्स ऑफिस पर लगातार टिकी हुई है। जानिए फिल्म का दूसरा वीकेंड कैसा रहा है और इसकी अभी तक की कमाई कितनी हो चुकी है।

Dunki Box Office: डंकी की कमाई में 28% का जबरदस्त उछाल, जानिए कैसा रहा दूसरा वीकेंड

Dunki Box Office Collection Day 11: शाहरुख खान और तापसी पन्नू की फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के काफी करीब पहुंच चुकी है। फिल्म के लिए दूसरा वीकेंड शानदार रहा है और अनुमान है कि रविवार को फिल्म 10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो फिल्म का दूसरे वीकेंड का कुल कलेक्शन 26 करोड़ रुपये हो जाएगा। मालूम हो कि पहले हफ्ते में डंकी ने 160 करोड़ 22 लाख रुपये का बिजनेस किया था।

'डंकी' का अभी तक का कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' भले ही 'पठान' और 'जवान' की तरह 1000 करोड़ क्लब में कदम नहीं रख पाई है, लेकिन इस फिल्म की कमाई इसकी लागत के हिसाब से काफी अच्छी रही है। फिल्म का बजट सिर्फ 140 करोड़ रुपये था और इसकी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी है। सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर यह अभी तक 177 करोड़ 74 लाख रुपये कमा चुकी है।

शनिवार को आया जबरदस्त उछाल
बात करें इस हफ्ते की तो शुक्रवार को डंकी ने 7 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शनिवार को इसकी कमाई में 28 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल आया और इसने तकरीबन 9 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार के लिए 1 करोड़ 52 लाख रुपये की टिकटें बुक की जा चुकी हैं, लेकिन अनुमान है कि न्यू ईयर ईव होने के चलते फिल्म की कमाई 10 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं हो पाएगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।