संस्कृत श्लोक से सजी है दीपिका पादुकोण की शादी की चुनरी, आपने देखा क्या ?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हर जगह पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जोड़ी कोंकणी रिवाज से शादी करने के बाद अब सिंधी रीती रिवाज से भी शादी कर चुकी है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हर जगह पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जोड़ी कोंकणी रिवाज से शादी करने के बाद अब सिंधी रीती रिवाज से भी शादी कर चुकी है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों ने अपने-अपने सोशल अकाउंट से अपनी शादी की प्यारी फोटो शेयर कर दी हैं। इनके फोटो शेयर के बाद अगर किसी की सबसे ज्यादा बात की जा रही है तो वह दीपिका की चुनरी की। जी हां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के शादी का पहला फोटो सामने आने के बाद लोगों को सबसे ज्यादा ध्यान दीपिका के चुनरी पर गया। क्योंकि दीपिका की चुनरी कोई साधारण चुनरी नहीं है। इस चुनरी के किनारों पर संस्कृत का एक श्लोक- ‘सदा सौभाग्यवती भव’ लिखा हुआ है।
बता दें कि दीपिका को सिंधी रस्म निभाने के उनकी ससुराल की तरफ से दीपिका को खास आशीर्वाद मिला है। यह खास आशीर्वाद इस चुनरी पर लिखवाया गया था। इससे पता चल रहा है कि केवल रणवीर सिंह ही नहीं बल्कि दीपिका के सास-ससुर भी बहू को बेइंतहा प्यार करते हैं। वाकई में दीपिका इस चुनरी को ओढ़ कर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रही होंगी।
15 नवंबर को दीपिका और रणवीर दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर शेयर की। इसमें से जो तस्वीर रणवीर सिंह ने शेयर की है उसमें दीपिका की चुनरी पर लिखा है, ‘सदा सौभाग्यवती भव’। इसका मतलब होता है कि सदा सुहागन रहो। ये श्लोक आपने सुना होगा। ये संस्कृत का प्रचलित श्लोक है। इसको प्राचीन काल से ही शादीशुदा लोगों के लिए आशीर्वाद माना जाता है।