Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Divyanka Tripathi had rejected Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Daya Gada role: report

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल निभाने से मना चुकी हैं दिव्यांका त्रिपाठी! इन शोज को भी किया रिजेक्ट

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। हालांकि इस शो पहले दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार के लिए फेमस...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल निभाने से मना चुकी हैं दिव्यांका त्रिपाठी! इन शोज को भी किया रिजेक्ट
Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीThu, 24 June 2021 12:57 PM
हमें फॉलो करें

टीवी की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग के लिए केपटाउन में हैं। हालांकि इस शो पहले दिव्यांका 'ये हैं मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार के लिए फेमस हैं। लेकिन इसी बीच ये बातें कही जा रही है कि दिव्यांका को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। 

दिव्यांका को ऑफर हुआ था दया बेन का रोल

 Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अहम कैरेक्टर दयाबेन का रोल ऑफर किया गया था, जिसे अभिनेत्री ने मना कर दिया था।

 

इन शोज को रिजेक्ट कर चुकी हैं दिव्यांका

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दिव्यांका इस शोज के अवाला कई और शोज के ऑफर भी ठुकरा चुकी हैं। हालांकि, दिव्यांका द्वारा रिजेक्ट किये वो शोज टीवी की दुनिया में बहुत हिट साबित हुए और लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया। इन शो की सूचि में 'क्या हुआ तेरा वादा', 'आज की हाउसवाइफ सब जानती है', 'पुनर विवाह', 'कुछ तो लोग कहेंगे' शोज हैं जो दिव्यांका को ऑफर हुए थे, मगर उन्होंने इन्हें करने से इंकार कर दिया। 

 

दिशा वकानी ने निभाया दयाबेन का रोल

इस टेलीविजन शो में दयाबेन का किरदार टीवी अभिनेत्री दिशा वकानी ने निभाया है। दयाबेन  की भूमिका में दिशा ने अपने आप को एक अलग अवतार में पेश किया है। फिलहाल मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से दिशा इस शो से गायब हैं। वह 3-4 सालों से शो से दूर हैं। 

टीवी की दुनिया का सबसे फेम है तारक मेहता शो

आपको ये भी बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सोनी सब चैनल पर प्रसारित होने वाला सबसे फेम शो माना जाता है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई साल 2008 हुआ था। इस शो को टीवी पर 13वां साल है और यह आज भी टीआरपी पहले नबंर पर अपनी धाक बनाए हुए है। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें