टीवी की संस्कारी बहू और घर-घर में पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। टीवी के सबसे पॉपुलर कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपनी क्यूट केमिस्ट्री के चलते फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। ये दोनों अक्सर साथ में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले दिव्यांका ने हेयर कटिंग में हाथ आजमाया था और अपने पति विवेक के बाल काटे थे। अब वह फोटोग्राफी में हाथ आजमा रही हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी अपने सबसे हॉट मॉडल की तस्वीर क्लिक की है। टीवी शो ये हैं मोहब्बतें की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह डीएसएलआर कैमरा थामे हुए हैं, जबकि उनके अभिनेता पति विवेक दहिया उनके लिए पोज दे रहे हैं। दिव्यांका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, फोटोग्राफी में हाथ आजमाना तब मजेदार हो जाता है, जब आपके घर में सबसे हॉट मॉडल हो। हॉट पति..पत्नी फोटोग्राफर बनी।
बता दें कि हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करते हुए अपनी एक और पति का एक फोटो शेयर किया था। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया था कि वह घर में पति विवेद दहिया के साथ भी सोशल डिस्टेंसिंग बना रखा हुआ है।
पत्नी दिव्यांका के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे विवेक दहिया...
टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर दिव्यांका और विवेक पहली बार मिले थे। विवेक ने हाल ही में बताया कि वह फिर से दिव्यांका के साथ काम करना पसंद करेंगे।
विवेक ने कहा था, 'मैं जानता हूं कि मुझे और दिव्यांका को पर्दे पर साथ देखने का इंतजार हमारे प्रशंसक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मैं भी उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे बस एक बेहतर परियोजना का इंतजार है। अगर प्रोजेक्ट सही रहा और स्क्रिप्ट भी मजेदार रही, तो हम बिल्कुल इसे करेंगे।'
बता दें कि एक-दूसरे को कुछ महीने तक डेट करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के इस मशहूर जोड़े ने साल 2016 में शादी कर ली थी। विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में नजर आए थे। उके दमदार किरदार और अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इसकी कहानी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है।