एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने शेयर किया फनी वीडियो, लड़की बोली- 'अब आप पेट बाहर निकाल सकते हैं'
अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्या अक्सर फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं दिव्या अपने फोटोज- वीडियोज के साथ ही...

अभिनेत्री दिव्या दत्ता (Divya Dutta) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्या अक्सर फैन्स के लिए अपने फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं दिव्या अपने फोटोज- वीडियोज के साथ ही फनी कंटेंट भी शेयर करती हैं। ऐसे में एक बार फिर दिव्या ने एक फनी वीडियो शेयर किया है।
लॉकडाउन का साइड इफेक्ट
दरअसल दिव्या दत्ता ने एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में लॉकडाउन का साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। वीडियो में एक शख्स खुद से कह रहा होता है- लॉकडाउन ने तो शरीर का अदरक बना दिया। तभी एक लड़की उसके पास एक एड्रेस पूछने के लिए आती है, लड़की को देख आदमी अपने पेट पिचकारकर उस लड़की को एड्रेस बता देता है।
लड़की ने खोली पोल
वीडियो के अंत में लड़की मजेदार अंदाज में लड़के की पोल खोलती दिख रही है। वीडियो के अंत में आप देख सकते हैं कि लड़की जाते हुए कहती है- अब आप पेट बाहर निकाल सकते हैं। इस मजेदार वीडियो को आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही कई सेलेब्स भी पसंद कर रहे हैं।
शीर कोरमा को लेकर चर्चा में
बता दें कि इन दिनों दिव्या दत्ता फिल्म शीर कोरमा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता के साथ ही में शबाना आजमी और स्वरा भास्कर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन फराज आरिफ अंसारी ने किया है। याद दिला दें कि ये फिल्म फ्रेमलाइन फेस्टिवल में पहुंच गई है, जहां फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। गौरतलब है कि यह फिल्म प्यार और स्वीकृति की एक कहानी है और समलैंगिकता से संबंधित है।
लेखक के बारे में
Avinash Singh Palअविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं।
और पढ़ें

