नेपोटिज्म पर फिर होगी बहस, जानें कैसा है इमरान-मौनी रॉय और नसीरुद्दीन की 'शोटाइम' का फर्स्ट लुक

Avinash Singh Pal लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

Showtime Teaser: नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज स्टारर शोटाइम का टीजर आ गया है। टीजर सिनेमा और नेपोटिज्म पर रोशनी डालती दिख रहा है।

नेपोटिज्म पर फिर होगी बहस, जानें कैसा है इमरान-मौनी रॉय और नसीरुद्दीन की 'शोटाइम' का फर्स्ट लुक

अक्सर सिनेमा में नेपोटिज्म और चमक के पीछे के अंधेरे को लेकर बहस देखने को मिलती है और ऐसे में अब एक ऐसी सीरीज दस्तक देने वाली है, जिससे शायद ये बहस फिर चर्चा में  जाए। डिज्नी प्लस हॉटस्टर के अपकमिंग शो शोटाइम की पहली झलक सामने आई है, जहां सभी किरदारों के चेहरों से पर्दा उठ गया है।  इमरान हाशमी की वेब सीरीज 'शोटाइम' का फर्स्टलुक रिलीज हो गया है, जिस में 'नेपोटिज्म के मुखौटे के पीछे आखिरकार हर आउटसाइडर, इनसाइडर बनना चाहता है' और 'सिनेमा धंधा नहीं, धर्म है साड्डा', जैसे कड़क डायलॉग्स सुनाई दे रहे हैं।

क्या हो सकती है 'शोटाइम' की कहानी
'शोटाइम' की पहली झलक देखकर ऐसा समझ आ रहा है कि इमरान हाशमी का किरदार एक प्रोड्यूसर का है, जो विक्ट्री स्टूडियोज का मालिक है। वहीं इमरान हाशमी के किरदार के लव लाइफ एंगल में मौनी रॉय हैं। वहीं दूसरी ओर राजीव खंडेलवाल, अरमान सिंह के किरदार में हैं, जो एक्टर है। हालांकि किसी वजह से अरमान का खूब विरोध होता है। वहीं श्रिया सरन, अरमान की प्रेमिका के रूप में हो सकती हैं। इन सबसे बीच में विजय राज और नसीरुद्दीन शाह का किरदार दिलचस्प और थोड़ा सस्पेंस वाला दिखता है। इस टीजर से लग रहा है कि एक बार फिर से सिनेमाई चकाचौंध और नेपोटिज्म पर बहस देखने को मिल सकती है।
 

क्या है कास्ट एंड टीम
बात शोटाइम की कास्ट की करें तो इस में  नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन और विजय राज प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। शो का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वहीं इसको लिखने की जिम्मेदारी सुमित रॉय, लारा चांदनी और मिथुन गंगोपाध्याय ने पूरी की है। इस शो के डायलॉग्स जेहन हांडा और करण श्रीकांत शर्मा ने लिखे हैं। शोटाइम का म्यूजिक आनंद भास्कर ने दिया है और ये डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।
 

Avinash Singh Pal

लेखक के बारे में

Avinash Singh Pal

अविनाश सिंह पाल, मनोरंजन टीम का हिस्सा हैं और स्टोरीज के साथ ही सिनेमा से जुड़े इंटरव्यूज और फिल्म/ वेब सीरीज के रिव्यूज भी करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के पहले वे न्यूज चैनल्स में बतौर एंकर और रेडियो में बतौर आरजे काम कर चुके हैं। 

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।