दिशा पाटनी ने पहने ऐसे कपड़े, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- हमेशा Beach लुक में क्यों होती है?
Disha Patani Photos: दिशा पाटनी को शनिवार की रात बांद्रा में पपराजी ने अपने कैमरे में कैद किया। वह दोस्त के साथ डिनर पर गई थीं। हालांकि अपने लुक को लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा दिशा पाटनी (Disha Patani) फिल्मों से ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस से चर्चा में रहती हैं। उनका रेड कार्पेट लुक हो या सोशल मीडिया पर बिकिनी फोटोज, दिशा फैशन गोल सेट करती दिखती हैं। फिटनेस फ्रीक दिशा अक्सर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह जमकर पसीना बहाती हैं। शनिवार की रात दिशा को पपराजी ने मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया। इस बार दिशा को उनके कपड़ों की वजह से ट्रोल किया गया। कुछ यूजर्स ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से की।
ग्लैमरस लुक में दिशा
दिशा अपनी दोस्त के साथ डिनर पर गई थीं जहां पपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। दिशा ने ऑरेंज कलर का ऑफ शोल्डर कॉरसेट टॉप पहना था जो कि बैकलेस था। साथ ही उन्होंने प्रिटेंड जॉर्जेट स्कर्ट पहना। उन्होंने बेबी पिंक कलर का स्लिंग बैग ले रखा था। हालांकि ऐसा लग रहा है इस बार यूजर्स को उनका यह लुक पसंद नहीं आया।
यूजर्स करने लगे ट्रोल
दिशा के बारे में एक यूजर ने लिखा, ‘ये भी उर्फी की बहन है।‘ एक ने कहा, ‘ये क्या बीच पे आई है?‘ एक अन्य ने लिखा, ‘ये हमेशा बीच मूड में ही क्यों रहती है?‘ एक यूजर का कमेंट था, ‘ऐसे कौन चलता है, मतलब कोई भी नहीं।‘ एक ने कहा, ‘केवल दिखावा करना होता है।‘
बीते दिन शेयर की बिकिनी फोटोज
दिशा अक्सर वेकेशन के दौरान की बिकिनी फोटोज अपने सोशल मडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिसका जिक्र भी यूजर्स ने किया। शनिवार को उन्होंने ऐसी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की थीं जो कि वायरल हो गईं। वह समंदर किनारे ऑरेंज कलर की बिकिनी में दिखीं। एक अन्य फोटो में वह स्विमिंग पूल में थीं और पोज दे रही थीं।
पाइपलाइन में कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा के खाते में इस वक्त कई फिल्में हैं। वह जल्द ही तमिल में डेब्यू करेंगी। फिल्म ‘सूर्या 42‘ में वह सूर्या के अपोजिट हैं। इसके अलावा वह धर्मा प्रोडक्शंस की अगली फिल्म ‘योद्धा‘ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ हैं। दिशा ‘प्रोजक्ट के‘ में भी दिखेंगी। फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन हैं।