Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Disha Patani shared a picture in a pink bikini she remembering sun and beach - Entertainment News India

दिशा पाटनी ने पिंक बिकिनी पहन समंदर में यूं किया एंजॉय, फोटो शेयर कर बताया किसे कर रहीं याद

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जहां सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक के खूब कमेंट्स आते हैं। दिशा ने इस बार पिंक बिकिनी में...

दिशा पाटनी ने पिंक बिकिनी पहन समंदर में यूं किया एंजॉय, फोटो शेयर कर बताया किसे कर रहीं याद
Shrilata लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 25 Sep 2021 01:40 PM
हमें फॉलो करें

दिशा पाटनी बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जहां सेलेब्रिटीज से लेकर फैंस तक के खूब कमेंट्स आते हैं। दिशा ने इस बार पिंक बिकिनी में तस्वीर पोस्ट की है। वह समंदर में खड़ी हैं और धूप का आनंद ले रही हैं। यह एक थ्रोबैक तस्वीर है। इसके साथ उन्होंने बताया कि वह पानी और धूप दोनों मिस कर हैं। 

थ्रोबैक तस्वीर की शेयर

दरअसल यह तस्वीर तब की है जब दिशा मालदीव ट्रिप पर थीं। दिशा इस साल अगस्त में मालदीव गई थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मिस कर रही हूं..’ आगे उन्होंने सूरज और समंदर की लहरों का इमोटिकॉन बनाया।

फैंस के कमेंट्स

दिशा की ये तस्वीर देख फैंस फिदा हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘मैं पूरे दिन आपके पोस्ट का इंतजार कर रही थी।‘ एक फैन ने कहा- ‘एक लाइन में क्या तेरी तारीफ लिखूं, पानी भी जो देखे तुझे, तो प्यासा हो जाए।‘ एक यूजर ने कहा- ‘आपने तो पानी में आग लगा दी।‘

आने वाली फिल्म

दिशा पाटनी ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोनी की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म ‘कुंग फू योगा’ (2017) में काम किया। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘राधे’ थी, जिसमें वह सलमान खान के अपोजिट थीं। एक्ट्रेस जल्दी ही फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ में नजर आएंगी।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें