मोनोकिनी पहने समुद्र किनारे बैठे नजर आईं दिशा पाटनी, इनके बोल्ड अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के चलते वह घर में कैद हो गई हैं। ऐसे में वह फैन्स के साथ अपनी कई फोटोज़ शेयर कर रही हैं। दिशा पाटनी की एक परफेक्ट बिकिनी बॉडी है।...

मोनोकिनी पहने समुद्र किनारे बैठे नजर आईं दिशा पाटनी, इनके बोल्ड अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। लॉकडाउन के चलते वह घर में कैद हो गई हैं। ऐसे में वह फैन्स के साथ अपनी कई फोटोज़ शेयर कर रही हैं। दिशा पाटनी की एक परफेक्ट बिकिनी बॉडी है। काल्विन क्लाइन की बिकिनी को यह एंडॉर्स भी करती हैं, जिसमें दिशा अपने कर्व्ज़ को फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। अब दिशा पाटनी ने मोनोकिनी में अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

दिशा पाटनी फ्लोरल मोनोकिनी पहने सुमद्र किनारे बैठी नजर आ रही हैं। इसमें उनकी टैन बॉडी नजर आ रही है। बाल खुले हुए हैं और आखों पर स्टाइलिश सनग्लासेस नजर आ रहे हैं। दिशा पाटनी ने जैसे ही यह फोटो शेयर की फैन्स के दिल की धड़कनें तेज हो गईं। आपको बता दें कि दिशा पाटनी के इंस्टाग्राम पर 34 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

फैन्स के बीच दिशा काफी पॉप्यूलर हैं। इन्होंने उनके दिल में खास जगह बनाई है। हालांकि, दिशा ने काफी कम फिल्में की हैं, लेकिन फैन्स को दिशा और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी बेहद पसंद आई है। चर्चा ऐसी भी हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दिशा और टाइगर, दोनों ने ही इस बात को सिरे से नकार दिया है और बताया है कि वह अच्छे दोस्त हैं, और इससे ज्यादा कुछ नहीं। 

करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना से पूछा- अक्षय कुमार में ऐसा क्या है जो तीनों खान में नहीं? एक्ट्रेस के जवाब ने की उनकी बोलती बंद, देखें वीडियो

जानें कैसा लगा फैन्स को Gulabo Sitabo का ट्रेलर, सोशल मीडिया पर दिए ये रिएक्शन

दिशा पाटनी डांस, स्टंट, फैशन सेंस और फिटनेस के अलावा बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। अपने क्यूट लुक्स की वजह से दिशा काफी चर्चा में भी रहती हैं। शायद इसीलिए दिशा पाटनी के फैन्स की तादाद दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।