Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़dipika kakar reached at husband shoaib ibrahim set actress surprise them with 20 litre sharbat - Entertainment News India

शोएब इब्राहिम के सेट पर पहुंचीं पत्नी दीपिका कक्कड़ ने किया कुछ ऐसा, देखकर सब हो गए हैरान

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों का अपना-अपना यूट्यूब चैनल है और इसके जरिए दोनों फैंस के साथ इंटरैक्ट करते हैं।

शोएब इब्राहिम के सेट पर पहुंचीं पत्नी दीपिका कक्कड़ ने किया कुछ ऐसा, देखकर सब हो गए हैरान
Sushmeeta Semwal टीम लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 11 June 2022 03:24 PM
हमें फॉलो करें

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों फिलहाल टीवी शोज से तो दूर हैं लेकिन यूट्यूब के जरिए दोनों फैंस के साथ इंटरैक्ट करते रहते हैं। दरअसल, शोएब और दीपिका दोनों का अपना यूट्यूब चैनल है। इसके जरिए दोनों फैंस को अप्ने डेली रूटीन से लेकर अपने काम को लेकर अपडेट देते रहते हैं। अब दीपिका ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका, शोएब के सेट पर जाती हैं उन्हें सरप्राइज देने। लेकिन वहां पहुंचने के बाद दीपिका जो करती हैं वो देखकर शोएब के साथ-साथ वहां मौजूद सब लोग हैरान हो जाते हैं।

वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका सेट पर जाती हैं और वहां देखती हैं कि बहुत गर्मी है। दीपिका फिर कुछ सामान मंगाती हैं और फिर वह वहां सेट पर ही रूह अफजा बनाती हैं। दीपिका ने 2-33 लीटर नहीं बल्कि 20 लीटर शरबत बनाया और फिर सेट पर मौजूद सभी लोगों को बांटा।

दीपिका के इस प्यार को देखकर सभी खुश हुए। सभी ने दीपिका को थैंक्यू भी कहा। 

हाल ही में लिया घर

शोएब ने कुछ दिनों पहले नया घर लिया है। शोएब ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। शोएब का काफी समय से सपना था कि वह मुंबई में अपना घर ले सकें और अब उनका ये सपना पूरा हो गया है।

दीपिका और इब्राहिम का गाना

बता दें कि कुछ दिनों पहले दोनों का गाना रब ने मिलाई धड़कन रिलीज हुआ था। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई। वैसे दोनों के इससे पहले भी कुछ गानें रिलीज हुए हैं और सभी को काफी पसंद किया जाता है। दीपिका के बारे में बता दें कि वह लास्ट शो कहां हम कहां तुम में नजर आई थीं जो साल 2019 में टेलिकास्ट हुआ था। इस शो के बाद दीपिका ने किसी शो को साइन नहीं किया है। वहीं इस शो से पहले दीपिका बिग बॉस में आई थीं और वह इस शो की विनर थीं।

वहीं शोएब लास्ट साल 2019 में आए शो इश्क में मरजावां में नजर आए थे। इसके बाद शोएब ने किसी शो में काम नहीं किया।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें