‘लल्लू की लैला’ के लिए दिनेशलाल यादव निरहुआ कर रहे हैं महिलाओं से ये अपील, जानिए
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। निरहुआ ने महिलाओं से खासकर इसे देखने की अपील की...
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। निरहुआ ने महिलाओं से खासकर इसे देखने की अपील की है। निरहुआ ने कहा कि हम चाहते हैं महिला दर्शक इसे जरूर देखें। ये एक मनोरंजनात्मक फिल्म है। वे एक दम मिस न करें।
गौरतलब है कि वर्ल्ड वाइड और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत फिल्म ‘लल्लू की लैला’ के निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक सुशील उपाध्याय हैं। फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, यामिनी सिंह, कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडेय, प्रकाश जैश, बीआईबी बीजेंद्र सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, देव सिंह मुख्य भूमिका में हैं।
बता दें कि ‘लल्लू की लैला’ दिनेशलाल यादव निरहुआ की कहानी है, जिसमें गांव की लड़की आम्रपाली दुबे उन्हें रिजेक्ट कर देती है। फिर निरहुआ दमन चले जाते हैं और यहां यामिनी सिंह के रूप में एक थ्रिलर की इंट्री होती है। फिर होता है एक मर्डर और निरहुआ इसमें फंसते जा रहे हैं। फिल्म के कुछ गाने भी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज हो चुके हैं, जिनको दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, निरहुआ, आम्रपाली और यामिनी के साथ फिल्म को लेकर पूरी स्टार कास्ट एक्साइटेड है।