होली पर रिलीज होगी निरहुआ की यह भोजपुरी फिल्म, विक्की कौशल की तरह कमांडो लुक में दिखेंगे दिनेश लाल यादव
Dinesh Lal Yadav Nirhua Bhojpuri film Sher e hindustan: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' होली के मौके पर 21 मार्च को देश भर के...
Dinesh Lal Yadav Nirhua Bhojpuri film Sher e hindustan: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ की भोजपुरी फिल्म 'शेर-ए-हिंदुस्तान' होली के मौके पर 21 मार्च को देश भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म, देश के उन वीरों की कहानी है जो दिनरात एक कर देश की सीमा की रक्षा करते हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने बताया, "इस फिल्म में दिनेशलाल यादव निरहुआ कमांडो की भूमिका में नजर आएंगे।" बता दें कि इससे पहले हिंदी फिल्म उरी में विक्की कौशल सेना के कमांडो की भूमिका में नजर आए थे।
उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी तरह से व्यवसायिक (कमर्शियल) है और एक लंबे अर्से के बाद कोई ऐसी फिल्म आ रही है, जिसमें निरहुआ एक नई अभिनेत्री के साथ नजर आएंगे। नीता ढुंगना इस भोजपुरी फिल्म में बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी।
फिल्म में निरहुआ एक तेज तर्रार ब्लैक कमांडो का किरदार निभा रहे हैं जो अपनी चुस्ती और विशेष युद्ध तकनीकों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही तेजी से वायरल हुआ और अभी तक इसे 4,141,320 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक कंपनी वल्र्डवाइड रेकॉर्डस ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इस फिल्म के निर्देशक मनोज नारायण है जबकि फिल्म में निरहुआ के साथ आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, सुशील सिंह, संतोष पहलवान और अमृत कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में पैदा हुए निरहुआ पहले गाने गाते थे। जब 2001 में उनके 2 एल्बम 'बुढ़वा में दम बा' और 'मलाई खाए बुढ़वा' आए तो ये दोनों ही छा गए। लोगों ने उनके गानों को खूब पसंद किया और भोजपुरी में उनकी पहचान बन गई। साल 2003 में उनका का एक और एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' आया। इसकी बदौलत निरहुआ सुपरहिट हुए और भोजपुरी सिनेमा में काफी मजबूत स्तंभ बन गए।
(इनपुट आईएएनएस)