निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना ओठवा से ओठ के मिलाप हुआ हिट, तीन दिन में मिले लाखों व्यूज
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का गाना 'ओठवा से ओठ के मिलाप' गाना यूट्यूब पर काफी हिट हो रहा है। 2 जनवरी को रिलीज हुए इस गाने को महज 4 दिनों में ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज...
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का गाना 'ओठवा से ओठ के मिलाप' गाना यूट्यूब पर काफी हिट हो रहा है। 2 जनवरी को रिलीज हुए इस गाने को महज 4 दिनों में ही 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को प्रशंसक काफी पसंद करते रहे हैं। इस गाने में आवाज भी दिनेश लाल यादव ने दी है। उनके साथ अंतरा प्रियंका सिंह ने भी इस गाने को गाया है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने इस गाने पर इंस्ट्रागाम पर भी परफॉर्मेंस दी है। दोनों ने कार में बैठकर इस गाने पर परफॉर्मेंस दी है। उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी काफी लोग पसंद कर रहे हैं और उनकी जोड़ी की सराहना कर रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं। राजा बाबू, निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला, निरहुआ चलल लंदन, राम लखन, पटना से पाकिस्तान समेत कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया है। दिलचस्प बात यह है कि कई बार फैन्स आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं करते रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं और आम्रपाली दुबे भी उनके साथ रिलेशनशिप को खारिज कर चुकी हैं।