Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Dinesh lal yadav amrapali dubey and Yamini Singh Bhojpuri film LALLU KI LAILA song 17 Se 18 Ke Age Ohi Se Marriage Karunga viral on internet

भोजपुरी फिल्म ‘लल्‍लू की लैला’ का पहला गाना रिलीज, यामिनी सिंह के संग रोमांस करते दिखे दिनेश लाल यादव

सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे स्‍टारर कॉमेडी थ्रिलर फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही...

भोजपुरी फिल्म ‘लल्‍लू की लैला’ का पहला गाना रिलीज, यामिनी सिंह के संग रोमांस करते दिखे दिनेश लाल यादव
Radha Sharma sharma लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 9 Sep 2019 04:56 PM
हमें फॉलो करें

सुपर स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे स्‍टारर कॉमेडी थ्रिलर फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ 13 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्‍म का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब धमाल मचा रही है और अब 13 सितंबर से यह फिल्‍म सिनेमाघरों में होगी। इस फिल्म का पहला गाना 'होई 17 से 18 के ऐज, ओही से मैरेज करूंगा' आज रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर रिलीज होते ही इस गाने ने धूम मचा ही है।

इस गाने को अब तक 381,466 व्यूज मिल चुके हैं।  रिलीज हुए इस गाने में निरहुआ के साथ एक्ट्रेस यामिनी सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की कमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। वीडियो में गाने के बोल जितने मजेदार हैं उतना ही ज्यादा इस गाने की म्यूजिक भी शानदार है। 

यहां देखें गाना 


फिल्‍म को रिलीज करने की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि ‘लल्‍लू की लैला’ दिनेशलाल यादव निरहुआ की कहानी है, जिसमें गांव की लड़की आम्रपाली दुबे उन्‍हें रिजेक्‍ट कर देती है। फिर निरहुआ दमन चले जाते हैं और यहां यामिनी सिंह के रूप में एक थ्रिलर की इंट्री होती है। फिर होता है एक मर्डर और निरहुआ इसमें फंसते जा रहे हैं। फिल्‍म के कुछ गाने भी वर्ल्‍ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी पर रिलीज हो चुके हैं, जिनको दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, निरहुआ, आम्रपाली और यामिनी के साथ फिल्‍म को लेकर पूरी स्‍टार कास्‍ट एक्‍साइटेड है।

गौरतलब है कि वर्ल्‍ड वाइड और जितेंद्र गुलाटी प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘लल्‍लू की लैला’ के निर्माता रत्‍नाकर कुमार और निर्देशक सुशील उपाध्‍याय हैं। इसके को  प्रोड्यूसर सुशील सिंह और प्रकाश जैश हैं, जो खुद भी फिल्‍म में नजर आ रहे हैं। एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर इमरोज अख्‍तर (मुन्‍ना) हैं। कहानी संजय राय की है। इस फिल्म निरहुआ और यामिनी सिंह  के अलावा आम्रपाली दुबे भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें