Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़dharmendra deol this video viral on social media

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर कर कहा- किसी की शराफत को उसकी बुजदिली मत समझना

धर्मेंद्र देओल भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े रहते हैं। घर्मेंद्र भीड़ से दूर अपना फार्म हाउस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं और फैन्स के लिए वहां से फोटोज और...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 19 Oct 2019 04:55 PM
हमें फॉलो करें

धर्मेंद्र देओल भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए फैन्स से जुड़े रहते हैं। घर्मेंद्र भीड़ से दूर अपना फार्म हाउस में टाइम स्पेंड कर रहे हैं और फैन्स के लिए वहां से फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में धर्मेंद्र ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने फैन्स को एक मैसेज दे रहे हैं।

वीडियो में धर्मेंद्र कहते हैं, हैल्लो फ्रेंड्स...कैसे हैं आप सब। सबसे पहले तो मैं आपके कमेंट्स के लिए आपको जी जान से प्यार देता हूं। मैं आपसे बढ़ा हूं तो इसलिए आपको एक मशवरा देता हूं, 'किसी की शराफत को, उसकी बुजदिली मत समझना कभी और किसी गर्जमंद की मज़बूरी का नाजायज फायदा मत उठाना। आपको बहुत सुकून नसीब होगा'।

बता दें कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘यमला पगला दिवाना फिर से’ थी और इस फिल्म में उनके साथ सनी और बॉबी देओल भी थे। सनी देओल के बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लॉन्च करने के लिए धर्मेंद्र ने ‘पल पल दिल के पास’ नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस की जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला।  

वैसे धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और वो फैन्स के लिए अपने फार्म हाउस से कई वीडियोज शेयर करते हैं जिसमें वो खेती करते हुए नजर आते हैं। वो अपने फार्महाउस की सबजियों के बारे में भी जानकारी देते रहते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें