Dev Anand Birthday: देव आनंद को काले कोट में देख बिल्डिंग से कूद जाती थी लड़कियां, फिर कोर्ट ने लिया ये बड़ा फैसला
देव आनंद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की थी, लेकिन उन्हें पहचान साल 1948 मेंआई फिल्म 'जिद्दी' से मिली। उनके लेकर खबर आई थी कि उनके काले कोट पहनने पर कोट ने रोक लगा दी थी।

Dev Anand Black Suit Ban: बॉलीवुड में कई दिग्गज कलाकार आए और गए, लेकिन देव आनंद जैसा दूसरा कोई नहीं आया। एक रोमांटिक हीरो के तौर पर लाखों-करोड़ों लड़कियों के दिलों पर राज करने वाले सदाबहार एक्टर देव आनंद का 26 सितंबर 2023 को अपना 100वां जन्मदिन है। अगर आज वह जिंदा होते इस खास दिन को पूरे जोश के साथ धूमधाम से मनाते, क्योंकि जिंदगी को जिंदादिली के साथ कैसे जिया जाता है, ये उनसे बेहतर कौन जानता था। देव आनंद से जुड़े यूं तो कई किस्से-कहानियां हैं, लेकिन एक किस्सा ऐसा है, जो बेहद रोचक है और आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या ऐसा भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं क्या है वो किस्सा...
काला कोट पहनने पर कोर्ट ने लगा दी थी रोक
एक वक्त देव आनंद को लेकर ऐसी खबरें आईं थी कि एक्टर के काला कोट पहनने पर कोर्ट ने रोक लगा दी थी। कोर्ट इस फैसले को लेने के लिए इसलिए मजबूर हुई थी, क्योंकि देव आनंद को काले कोट में देखकर लड़कियां बेकाबू हो जाती थीं। ये भी सुनने में आया था कि कई लड़कियां बिल्डिंग से कूद गई थी, तो कईयों ने अपने खून से चिट्ठियां लिखती थीं। ये सारी बातें उन दिनों काफी चर्चा में रहीं थीं। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है और कितनी नहीं आइए जानते हैं।
देव आनंद ने खुद बताई थी सच्चाई
1990 के दशक के आस-पास काला कोट बैन होने की इन बातों में कितनी सच्चाई है कितनी नहीं इस बात पर से खुद देव आनंद ने पर्दा उठाया था। सितंबर 2007 में देव आनंद की आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' (Romancing With Life) प्रकाशित हुई थी। इसमें इन सभी बातों को देव आनंद ने बकवास और बेवकूफी भरा बताया था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बता दें कि देव आनंद ने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में फिल्म 'हम एक हैं' से की थी, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान साल 1948 में आई फिल्म 'जिद्दी' से मिली। इस फिल्म ने देव आनंद स्टार बना दिया था। देव आनंद ने करीब 6 दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री


