DeepVeer Wedding Reception: एक क्लिक में देखें रणवीर-दीपिका और उनके मेहमानों की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का पहला रिसेप्शन दीपिका के होम टाउन बेंगलुरू में शुरू हो गया है। इस रिसेप्शन में मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया है। रिसेप्सन हॉल...
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का पहला रिसेप्शन दीपिका के होम टाउन बेंगलुरू में शुरू हो गया है। इस रिसेप्शन में मेहमानों का आना जाना शुरू हो गया है। रिसेप्सन हॉल से दीपिका- रणवीर सिंह की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनों किसी राज घराने की राज-रानी की तरह नजर आ रहे हैं।
णवीर और दीपिका की एंट्री हुई तो हर कोई उन्हें देख दंग हो गया। दोनों काफी शानदार दिख रहे थे और साथ में काफी जच रहे थे। रणवीर हमेशा की तरह दीपिका के साथ खूब मस्ती करते नज़र आए। जिससे यह जोड़ी और भी हसीन लग रही थी।
दीपिका रणवीर के बेंगलुरु रिसेप्शन में मेहमानों का आना शुरू हो गया है। बैंडमिंटन प्लेयर पी.वी सिंधू भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बनी हैं। पी.वी.सिंधू लाइट बेबी पिंक कलर के सूट में नजर आई हैं। इससे पहले दीपिका और रणवीर ने रिसेप्शन लुक में मीडिया के आगे पोज दिया।
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 तारीख को इटली में शादी की है। इन समारोहों में करीब 40 मेहमान शामिल हुए। शादी के बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर मेहंदी, संगीत, कोंकणी शादी और आनंद कारज की तस्वीरें शेयर की हैं जिन पर फैन्स ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सितारों के भी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। दीपिका और रणवीर इसके बाद मुंबई में भी 28 नवंबर के ग्रैंड हयात में एक खास रिसेप्शन देने वाले हैं। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड के जाने माने सितारे भी शामिल होंगे।