DeepVeer Reception: हाथों में हाथ डाले नजर आए दीपिका-रणवीर, अपने रिसेप्शन में ऐसे की शानदार एंट्री
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पहले रिसेप्शन की शुरुआत हो चुकी है। रिसेप्सन हॉल से दीपिका- रणवीर सिंह की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनों किसी राज घराने की राज-रानी की तरह नजर आ...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पहले रिसेप्शन की शुरुआत हो चुकी है। रिसेप्सन हॉल से दीपिका- रणवीर सिंह की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में दोनों किसी राज घराने की राज-रानी की तरह नजर आ रहे हैं। जिसके रेड कारपेट पर रणवीर और दीपिका एक साथ पहुंचे। इस मौके पर दोनों जलवा देखते ही बन रहा था। दोनों मौके पर हाथों में हाथ डाले पहुंचे।
रणवीर और दीपिका की एंट्री हुई तो हर कोई उन्हें देख दंग हो गया। दोनों काफी शानदार दिख रहे थे और साथ में काफी जच रहे थे। रणवीर हमेशा की तरह दीपिका के साथ खूब मस्ती करते नज़र आए। जिससे यह जोड़ी और भी हसीन लग रही थी।
रिसेप्शन में दीपिका गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। ओवरऑल लुक की बात करें तो दीपिका ने हैवी डायमंड नेकलेस, ईयररिंग्स, लाल चूड़ा पहने नजर आईं। उन्होंने मांग में सिंदूर के साथ अपने लुक को कम्लीट किया था। वहीं, रणवीर की बात करें तो वे ब्लैक और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। स्टेज पर पहुंचते ही रणवीर ने देखा कि दीपिका की साड़ी का पल्लू फर्श पर गंदा हो रहा है तो वो फौरन पत्नी का पल्लू संभालने लगे। यह रिसेप्शन होटल 'द लीला पैलेस' में हो रहा है।
दीपवीर की वेडिंग रिसेप्शन देखकर हैरान हुए फैंस, बोले अनुष्का शर्मा की तरह तैयार हुई हैं दीपिका पादुकोण!
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 और 15 तारीख को इटली में शादी की है। इन समारोहों में करीब 40 मेहमान शामिल हुए। शादी के बाद दोनों सितारों ने सोशल मीडिया पर मेहंदी, संगीत, कोंकणी शादी और आनंद कारज की तस्वीरें शेयर की हैं जिन पर फैन्स ही नहीं बॉलीवुड के अन्य सितारों के भी दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा और करण जौहर का तो कहना है कि इनकी फोटोज देखकर वे खुद शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।