Hindi NewsEntertainment NewsDeepika Ranveer shared first photo know alia bhatt reaction

Deepika Ranveer Wedding: दीप-वीर ने शादी के बाद शेयर की पहली फोटो, तो आलिया ने दिया ये रिएक्शन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं। इटली के कोमो लेक स्थित 'Villa del Balbianello' में रणवीर और दीपिका ने सात फेरे लिए। कड़क सिक्यूरिटी होने के बाद भी इनकी शादी की कई...

Deepika Ranveer Wedding: दीप-वीर ने शादी के बाद शेयर की पहली फोटो, तो आलिया ने दिया ये रिएक्शन
लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीThu, 15 Nov 2018 09:18 PM
हमें फॉलो करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ऑफिशियली एक दूसरे के हो गए हैं। इटली के कोमो लेक स्थित 'Villa del Balbianello' में रणवीर और दीपिका ने सात फेरे लिए। कड़क सिक्यूरिटी होने के बाद भी इनकी शादी की कई तस्वीरें वायरल हुई थी। लेकिन अब रणवीर और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की पहली फोटो शेयर की है।

फोटो शेयर होने के कुछ मिनट बाद ही कई सेलेब्रिटीज और उनके फैन्स ने बधाइयां देना शुरू कर दिया। आलिया भटट् ने भी इंस्टाग्राम पर दिल वाली इमोजी के साश 'उफ्फ' लिखकर दोनों को बधाई दी है। बी-टाउन के न्यूली वेड कपल बनें रणवीर-दीपिका की फोटो को चंद मिनटो में कई सारे व्यूज मिल गए है।  इस फोटोज पर आधे घंटे में 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने देख लिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दोनों ने कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से शादी की है।  दीपिका और रणवीर ने कोंकणी रिवाज से शादी करने के दौरान  काजीवरम की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने काफी भारी हार पहना हुआ है और के साथ बाकी की ज्वैलरी कैरी की है। वहीं रणवीर सिंह से सफेद रंग का कुर्ता और धोती पहनी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

रणवीर हाथों में एक हार लिए हुए हैं। और जोर से हंस रहे हैं। वहीं तस्वीर में दीपिका रणवीर की तरफ देखते हुए जोर से हंस रही हैं। जो भी हो इस तस्वीर को देखकपॉर आप भी यही कहेंगे बस ये जोड़ी हमेशा इसी तरह खुश रहे।सिंधी रस्म को निभाते हुए आज दीपिका और रणवीर ने आनंद करज विवाह किया। इस विवाह में दोनों ने लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। दीपिका पंजाबी दुल्हन में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिश्ते को मुकम्मल करते हुए 14 नवंबर को इटली के कोमो लेक स्थित खूबसूरत लोकेशन पर शादी कर ली. शादी कोंकणी परम्परा से हुई जिसके बाद आज 15 तारीख को सिंधी वेडिंग स्टाइल में इन्होंने दोबारा शादी की. लेकिन अब सोचने वाली बात ये है कि रणवीर और दीपिका ने अब तक अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर नहीं किया था। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें