अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने साल 2021 में सोशल मीडिया पर भी नई शुरुआत की है। इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अपनी सभी पुरानी पोस्ट्स को डिलीट करने के बाद दीपिका ने नया संदेश जारी किया है। ऑडियो डायरी के नाम से दीपिका पादुकोण ने नई शुरुआत की है। ऑडियो डायरी के अपने पहले संदेश में दीपिका ने सभी फैन्स को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। दीपिका ने ऑडियो संदेश के साथ कैप्शन में लिखा है, 'यह 1 जनवरी, 2021 है। सभी को हैप्पी न्यू ईयर।'
दीपिका ने अपने ऑडियो संदेश में कहा, मेरी ऑडियो डायरी में आप सभी का स्वागत है। मेरी फीलिंग्स और विचारों का एक रिकॉर्ड है। आप सभी लोग मेरी बात से सहमत होंगे। 2020 हम सभी के लिए अनिश्चितता का साल रहा है। 2021 के लिए मैं खुद को और अपने आसपास सभी लोगों को शुभकामनाएं देती हूं कि सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे और खुश रहें। हैप्पी न्यू ईयर।'
प्रियंका चोपड़ा ने पति संग शेयर की 2021 की पहली तस्वीर, लिखा यह मेसेज
दीपिका पादुकोण की ओर से सभी पोस्ट्स को डिलीट करने के बाद से ही यह माना जा रहा था कि शायद वह कुछ नई शुरुआत करना चाहती हैं। ऐसे में उसे हाइलाइट करने के लिए उन्होंने अपनी पुरानी सभी पोस्ट्स को डिलीट किया है। इसके अलावा उनके अकाउंट्स को हैक किए जाने की भी आशंका जताई जा रही थी। अब साफ है कि दीपिका ने शायद ऑडियो डायरी की शुरुआत के लिए अपनी पिछली सभी पोस्ट्स को हटाया है।
It’s 1.1.2021!
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) January 1, 2021
Happy New Year Everyone!❤️
What are you grateful for...? pic.twitter.com/mGMb8ofJ0a
दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.5 मिलियन और ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं। फिलहाल दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ राजस्थान में छुट्टियां मना रही हैं। यही नहीं जल्दी ही शादी करने जा रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी उनके साथ ही हैं। हाल ही में नीतू कपूर ने रणवीर सिंह और बेटे रणबीर कपूर के साथ रणथंभौर से एक फोटो साझा की थी।