Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़deepika padukone speaks about her pregnancy rumours

प्रेग्नेंसी की खबरों पर दीपिका पादुकोण ने दिया ये बयान

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल रणवीर सिंह से शादी की थी। शादी के बाद दीपिका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह खूब उड़ी। अब दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी के प्रेशर के बारे में बात की। दीपिका...

प्रेग्नेंसी की खबरों पर दीपिका पादुकोण ने दिया ये बयान
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 13 April 2019 02:39 PM
हमें फॉलो करें

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल रणवीर सिंह से शादी की थी। शादी के बाद दीपिका के प्रेग्नेंट होने की अफवाह खूब उड़ी। अब दीपिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रेग्नेंसी के प्रेशर के बारे में बात की। दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को गलत बताते हुए कहा कि वो कभी न कभी तो मां बनेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला या कपल पर पेरेंट बनने का दबाव डालना ठीक नहीं है। 

दीपिका ने आगे कहा कि जिस दिन महिलाओं से मां बनने पर सवाल करना छोड़ दिया जाएगा उस दिन हम वास्तव में कोई बदलाव लाएंगे।

वैसे बता दें कि दीपिका और रणवीर एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और साथ ही एक दूसरे की बहुत रिस्पेक्ट भी करते हैं। इतना ही नहीं दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे पर प्यार बरसाते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

दीपिका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इन दिनों वो अपनी फिल्म छपाक की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में दिखेंगी।  'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रीलिज होगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

वहीं रणवीर की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म गली बॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें