Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone Shares Throwback Photo with Ranveer Singh

इन बीते पलों को याद कर दीपिका पादुकोण ने शेयर की फोटो, पति रणवीर सिंह भी आए नजर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों कबीर खान की फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। कबीर खान निर्दशित फिल्म 83 में रणवीर कपिल देव का...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 29 July 2019 06:56 PM
हमें फॉलो करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों कबीर खान की फिल्म 83 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगे। कबीर खान निर्दशित फिल्म 83 में रणवीर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका उनकी पत्नी रोल भाटिया देव के रोल में दिखाई देंगी। इसी बीच दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ अपनी थ्रोबैक फोटो शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही है। 

दीपिका रणवीर की यह फोटो  मार्च 2018 में हुए हेलो हॉल फेम अवॉर्ड्स की है। दीपिका पादुकोण यहां रेड कार्पेट पर इस खूबसूरत वाइट गाउन में नजर आई थीं। इस तस्वीर में दीपिका खड़ी होकर पोज दे रही हैं तो वहीं रणवीर सिंह नीचे बैठकर उन्हें प्यार से देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा है, 'हम'। ऐसा पहली बार नहीं है जब दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर के लिए प्यार जताया है। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️ #us

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

अब दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का प्रोडक्शन फिलहाल जारी है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। वहीं 83 फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। छपाक में विक्रांत मैसी दीपिका के अपोजिट में नजर आएंगी।  

यहां पढ़ें और भी खबरें 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें