जब बीच पार्टी में फटी रणवीर सिंह की पैंट, दीपिका ने वीडियो में बताया कैसे बचाई इज्जत?
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों जब भी साथ में दिखते हैं, उनकी कैमिस्ट्री कैमिस्ट्री काफी शानदार नजर आती है। जहां ये दोनों कैमरे के सामने पीडिए करते...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों जब भी साथ में दिखते हैं, उनकी कैमिस्ट्री कैमिस्ट्री काफी शानदार नजर आती है। जहां ये दोनों कैमरे के सामने पीडिए करते नजर आ जाते हैं तो वहीं एक-दूसरे से जुड़े फनी किस्से भी शेयर करते दिख जाते हैं। एक पुराने वीडियो में दीपिका ने रणवीर से जुड़े एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि बीच पार्टी में किस तरह रणवीर की पैंट फट गई थी और उन्होंने उसे सिला भी था।
कपिल शर्मा के शो पर किया था खुलासा
दरअसल, दीपिका पादुकोण का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गया है, जिसमें वो रणवीर सिंह से जुड़ा फनी किस्सा शेयर करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने ये किस्सा कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' पर किया था। इस दौरान बताया कि एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान रणवीर सिंह ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए थे। उस वक्त दीपिका ने उनकी मदद की थी।
फरररररर करके फट गया पैंट
दीपिका का कहना है कि ये वाकया बार्सिलोना के एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान हुआ था। उन्होंने बताया- 'रणवीर कुछ लूज सा एक पैंट पहने हुए था और वो कुछ अजीब का डांस स्टेप कर रहा था। बीट में वो फरररररर करके फट गया पैंट। तो मैंने कहा रुको, मैंने अपने बैग से सुई धागा निकाला। सब लोग डांस कर रहे हैं और पार्टी के बीच में मैं उसका पैंट सिल रही थी।' इसके बाद दीपिका ने उस वाकये की तस्वीर भी दिखाई। जिसमें वो वाकई रणवीर की पैंट सिलती दिखाई दे रही हैं।
कपिल ने कर दी तारीफें
दिपिका के इस किस्से को सुनने के बाद वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसते नजर आए। वहीं ये सुनकर कपिल शर्मा बोल पड़े- 'वाकई लकी हसबैंड हैं रणवीर सिंह'। बता दें कि दोनों ने 2018 में एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान इटली में शादी की थी। उससे पहले रणवीर-दीपिका ने छह सालों तक एक-दूसरे को डेट भी किया था।