दीपिका-रणवीर ने आखिरी रिसेप्शन में ऐसे जीता मीडिया का दिल, VIDEO हुआ वायरल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone-Ranveer singh) का आखिरी रिेसेप्शन लंबे समय तक याद किया जाएगा। क्योंकि इस रिसेप्शन में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल रहा। इसके अलावा इस शानदार पार्टी में...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone-Ranveer singh) का आखिरी रिेसेप्शन लंबे समय तक याद किया जाएगा। क्योंकि इस रिसेप्शन में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल रहा। इसके अलावा इस शानदार पार्टी में दीपिका-रणवीर का लुक भी काफी चर्चा में रहा। लेकिन जो चीज लोगो को लंबे समय तक याद रहेगी। वो ही दीपिका और रणवीर की दरियादिली। जी हां, दोनों का रिसेप्शन शुरू होने से पहले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों वहां मौजूद मीडिया पर्सन और फोटोग्राफर्स से मिले और सबके साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। दोनों की ये काइंडनेस देख वहां मौजूद सभी लोग बेहद इंप्रेस हुए। (VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें)
मीडिया के फेवरेट है दीपिका-रणवीर...
वैसे ये पहला मौका नहीं है। जब दीपिका-रणवीर ने मीडिया वालों का दिल जीता हो। इससे पहले भी दोनों कई मौकों पर अपने सेंस ऑफ ह्यूमर से लोगों का दिल जीत चुके हैं। रणवीर को तो कैमरामैन्स बाबा कहकर बुलाते हैं और शादी के बाद तो सब दीपिका को भी भाभी कहने लगे हैं। वैसे रिसेप्शन में दीपिका-रणवीर हॉट कपल बनकर सामने आए। इनकी हॉट केमिस्ट्री और स्टनिंग अपीयरेंस ने सभी का दिल जीत लिया। दोनों के रिसेप्शन फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
शादी के बाद सामने आया प्रियंका-निक का सिजलिंग Photoshoot, दिखा रोमांटिक अंदाज
बता दें कि दीपिका ने इस रिसेप्शन के लिए लाल रंग का शिमरी गाउन चुना। जिसके साथ उन्होंने नो जूलरी लुक फॉलो किया। सिर्फ गले में मंगलसूत्र और हाथों में शादी की अगूंठी ही दिखीं। इसके अलावा खुले बालों में दीपिका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। रणवीर यहां ब्लैक सूट और ब्लैक ब्लेजर में दिखे। उन्होंने बो पहना हुआ था और स्पेक्स लगाए हुए दिखे। वो बेहद कूल लग रहे थे।


