Hindi NewsEntertainment NewsDeepika Padukone Ranveer Singh Wedding sangeet ceremony today in italy lake como

Deepika Ranveer Wedding: शुरू हुए शादी के फंक्शन, इटली में आज होगी दीपिका-रणवीर की संगीत सेरेमनी

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding : दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी के फंक्शन आज 13 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। खबर है कि इटली के लेक कोमो में आज दोनों की...

Deepika Ranveer Wedding: शुरू हुए शादी के फंक्शन, इटली में आज होगी दीपिका-रणवीर की संगीत सेरेमनी
लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्लीTue, 13 Nov 2018 05:30 PM
हमें फॉलो करें

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding : दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की शादी के फंक्शन आज 13 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। खबर है कि इटली के लेक कोमो में आज दोनों की संगीत सेरेमनी होगी। इसमें दोनों के परिवारवाले और करीबी दोस्त खूब धमाल करने वाले हैं। इसके अलावा दीपिका-रणवीर खुद भी एक शानदार परफॉर्मेंस देंगे। जिसे देखने के लिए फैंस भी बेसब्र हैं। बस एक दिन बाद यानी 14 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

DeepikaRanveerWedding: संगीत से रिसेप्शन तक, जानें बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी की 10 खास बातें

बॉलीवुड से शामिल होंगे ये सेलेब्स...
खबर के अनुसार, बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी इनकी शादी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही संजय लीला भंसाली और फराह खान भी इनकी शादी के लिए इटली पहुंच सकते है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की रस्में सिंधी और साउथ इंडियन तरीके से होंगी। इसके लिए खासी तैयारियां की जा रही हैं। इटली में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी करने के बाद बेंगलुरू और मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन रखा जाएंगा।

बता दें कि 6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए शादी करने का फैसला किया है। इससे इन दोनों के फैन्स काफी खुश हैं। 

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें