Deepika Ranveer Wedding: जानें क्यों 15 नवंबर को शादी कर रहे हैं रणवीर-दीपिका? ये है 5 साल पुराना कनेक्शन
ये बात तो लंबे समय से सुर्खियों में थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के आखिर में शादी कर सकते हैं। लेकिन किसी को भी तारीख नहीं पता थी। लेकिन फिर रणवीर-दीपिका के वेडिंग कार्ड के साथ ही...
ये बात तो लंबे समय से सुर्खियों में थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के आखिर में शादी कर सकते हैं। लेकिन किसी को भी तारीख नहीं पता थी। लेकिन फिर रणवीर-दीपिका के वेडिंग कार्ड के साथ ही इनकी वेडिंग डेट का भी खुलासा हुआ कि ये 14-15 नवंबर को शादी करेंगे। लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन्होंने यही डेट शादी के लिए क्यों चुनी है। क्या आपको पता है कि 15 नवंबर से रणवीर-दीपिका का बहुत पुराना कनेक्शन है। जो दोनों के लिए बहुत खास है।
Deepika Ranveer Wedding: इस खास मेहमान को डिलीट करनी पड़ी संगीत की PHOTO, जानें क्यों
रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन में आसानी से नहीं मिलेगी एंट्री, मेहमानों को करना होगा ये काम
5 साल पहले इस दिन रिलीज हुई थी 'राम-लीला'...
रणवीर-दीपिका ने जिस पहली फिल्म में साथ काम किया था। वो पांच साल पहले 15 नवंबर को ही रिलीज हुई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला-रामलीला' की जो 15 नवंबर, साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई। यहीं दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों कभी न खत्म होने वाले रिश्ते में बंधते चले गए। हो सकता है कि इसी वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 15 नवंबर के दिन शादी करने का फैसला किया है।
बता दें कि दोनों के फैंस इस समय काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कुछ ही देर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के इटली के लेक कोमो के एक खूबसूरत विला में हो रही है। इसके बाद दोनों मुंबई और बेंगलुरू में शानदार रिसेप्शन देंगे।