अरे वाह! सामने आई दीपिका-रणवीर की शादी की डेट्स!
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में...
अरे वाह! सामने आई दीपिका-रणवीर की शादी की डेट्स!
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें काफी समय से चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर आए दिन नई-नई खबरें सामने आती हैं और अब फिर एक नई खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी की 4 डेट्स फाइनल की गई हैं, जिसमें से दीपिका और रणवीर इन चारों में से किसी एक डेट को फाइनल करेंगे।
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक रणवीर-दीपिका इस साल सितंबर से दिसंबर के बीच शादी कर सकते हैं। दीपिका-रणवीर के परिवार ने दोनों की शादी की तैयारी शुरू क दी है। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि दीपिका ने अपनी मां के साथ शादी की शॉपिंग करनी शुरू कर दी है और दोनों को एक ज्वैलरी शॉप में भी स्पॉट किया गया था।
BOX OFFICE पर गूंजी टाइगर की दहाड़, 'बागी 2' ने पहले दिन की धमाकेदार कमाई
बॉल टेंपरिंग विवाद: स्टीव स्मिथ को रोता देख पिघला वरुण धवन का दिल, ऐसे किया सपोर्ट
खबर ऐसी भी आ रही है कि दोनों की शादी में सिर्फ करीबी लोग और दोस्त ही शामिल होंगे।
आगे की स्लाइड में पढ़ें डायरेक्टर का खुलासा, इस वजह से दीपिका-रणवीर का हो सकता है 'BREAKUP'
डायरेक्टर का खुलासा, इस वजह से दीपिका-रणवीर का हो सकता है 'BREAKUP'
कुछ दिनों पहले करण जौहर ने दीपिका-रणवीर को लेकर एक बड़ा और अजीब खुलासा किया। करण का कहना है कि इस कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से ब्रेकअप हो सकता है। रणवीर-दीपिका के रिलेशन पर करण जौहर ने रेडियो शो पर ये कहा। दरअसल, हाल ही में उनके रेडियो शो 'reverse rapid fire' राउंड शुरू हुआ। तभी एक कॉलर ने करण से सवाल किया कि कौव सा बॉलीवुड कपल का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप से ब्रेकअप हो सकता है?
इस सवाल के जवाब में करण ने कहा, मुझे रणवीर सिंह और दीपिका को देखकर ऐसा लगता है। दोनों को हमेशा एक दूसरे की जरूरत होती है। लेकिन काम में बिजी होने के चलते टाइम दे पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।