दीपिका-रणवीर के वेडिंग केक का सीक्रेट आया सामने, यहां का स्पेशल शेफ बनाएगा CAKE
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 14-15 नवंबर को यह जोड़ी इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगी। वहीं पिछले दिनों सफ़ेद अवतार में यह जोड़ी इटली के लिए रवाना हो...
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। 14-15 नवंबर को यह जोड़ी इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगी। वहीं पिछले दिनों सफ़ेद अवतार में यह जोड़ी इटली के लिए रवाना हो गई। अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए ये दोनों कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
शादी की तैयारियों से लग रहा है कि इनकी शादी एक दस रॉयल अंदाज में होगी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी जैसे-जैसे करीब आ रही है, वैसे-वैसे कई रोचक जानकारी सामने आ रही है।
शादी की घोषणा करने के बाद दीपिका-रणवीर सिंह शाही अंदाज में भोज की तैयारी करवा रहे है। ऐसा सुनने में आया था। शादी के भोज के लिए यह भी खबर भी उन्होंने शेफ से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा है। इस खबर के बाद अब जो खबर आ रही है वह इनके वेडिंग केक को लेकर है।
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी का केक स्पेशल तौर पर बनवा रहे हैं। स्वीटजरलैंड के स्पेशल शेफ को बुलाया गया है। ये शेफ वेडिंग केक बनाएंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केक में चॉकलेट के स्पेशल फ्लैवर डाले जाएंगे। क्योंकि दीपिका को चॉकलेट बेहद पसंद है। वैसे ये केक भी खास तौर पर बनाया जाएगा। इसमें स्वीटजरलैंड के शेफ स्पेशल स्वाद डालेंगे। ऐसी फरमाइश दीपिका और रणवीर की ओर से की गई है। कुछ खास लोगों का यह भी कहना है कि इस पर ‘दीपवीर’ भी लिखा होगा। अब ये तो उस दिन ही पता चल पाएगा।