Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone Ranveer Singh return to Mumbai after visiting her parents in Bengaluru See pics video

रणवीर सिंह के साथ अपने पैरेंट्स से मिलकर मुंबई वापस लौटीं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर इस अंदाज में नजर आया कपल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल में से एक हैं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में रणवीर और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट...

Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 25 Aug 2020 02:29 PM
हमें फॉलो करें

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पॉप्युलर कपल में से एक हैं। ऑनस्क्रीन के अलावा ऑफस्क्रीन भी दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है। हाल ही में रणवीर और दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर, दीपिका के साथ उनके पैरेंट्स से मिलने के लिए बेंगलुरू गए थे। मुंबई वापसी के दौरान दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया।

एयरपोर्ट पर दोनों सितारे एक जैसे आउटफिट में नजर आएं। दोनों ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहन रखी थी। इसके अलावा दोनों ने ही कोरोना से सावधानी बरतने के लिए ब्लैक कलर के मास्क पहन रखे थे। वहीं, इस दौरान रणवीर पोनीटेल हेयर स्टाइल में नजर आए। खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर रणवीर और दीपिका एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिखाई दिए।

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

(वीडियो क्रेडिट: मानव मंगलानी इंस्टाग्राम)

बताते चलें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने साथ में कई फिल्में की हैं। अब यह स्टार कपल स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म 83 में नजर आएगा। फिल्म पूरी तरह बनकर कंप्लीट हो चुकी है, लेकिन कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद होने के कारण इसकी रिलीज रोक दी गई है। '83' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें ताहिर राज भसीन, पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, साहिल खट्टर और अन्य सितारे नजर आएंगे।

 

 

नौकरी दिलवाने के बाद अब सोनू सूद 20 हजार प्रवासी मजदूरों के लिए करेंगे रहने का इंतजाम

इसके अलावा दीपिका पादुकोण जल्द ही निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। हालांकि. अभी तक फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसमें दीपिका के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे नजर आएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें