Hindi NewsEntertainment NewsDeepika Padukone Priyanka Chopra appear on list of world top 10 celebs with most fake followers on Instagram

दीपिका-प्रियंका के इंस्टाग्राम पर हैं इतने Fake फॉलोअर्स

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर उन टॉप 10 सेलिब्रिटिज में शामिल हैं, जिनके इस सोशल साइट्स पर सबसे अधिक फेक फॉलोवर्स या 'बॉट्स' हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ...

दीपिका-प्रियंका के इंस्टाग्राम पर हैं इतने Fake फॉलोअर्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीSat, 10 Aug 2019 08:13 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर उन टॉप 10 सेलिब्रिटिज में शामिल हैं, जिनके इस सोशल साइट्स पर सबसे अधिक फेक फॉलोवर्स या 'बॉट्स' हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ कंटेंपररी म्यूजिक परफॉर्मेंस (आईसीएमपी) के विश्लेषण के अनुसार, सूची में छठे नंबर पर काबिज दीपिका के सबसे अधिक 48 प्रतिशत बॉट्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

वहीं 10वें नंबर पर काबिज प्रियंका के 46 प्रतिशत फॉलोवर्स फेक हैं।

दीपिका के इंस्टाग्राम पर वर्तमान में 3.79 करोड़ फॉलोवर हैं, जबकि प्रियंका के 4.36 करोड़ फॉलोवर हैं।

आईसीएमपी ने बयान में कहा है, 'हमने अपनी सूची सबसे अधिक सफल और सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले से सेलिब्रिटीज को लेकर बनाई है, जिसमें अभिनय, खेल, संगीत और टेलीविजन के शख्सियत शामिल हैं। इसके बाद हमने इनमें से सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले लोगों को छांटा और फिर 100 लोगों की लिस्ट बनाई, जिन्हें सबसे अधिक फॉलो किया जाता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

उन्होंने आगे बताया, 'उसके बाद हमने उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल को आईडी ऑडिट और स्पार्कटोरो के फेक ट्विटर फोलोवर्स टूल से उनके वास्तविक फोलोवर्स की संख्या का पता लगाया।'

19वें स्थान पर रही प्रियंका के साथ सूची में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी हैं, जो 23वें स्थान पर हैं। एक पोस्ट के लिए प्रियंका जहां 271,000 डॉलर चार्ज करती हैं, वहीं विराट 196,000 डॉलर प्रतिपोस्ट चार्ज करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें