Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone Mijwan fashion Ramp walk with Ranveer Singh Vs Throwback with Ranbir Kapoor - Entertainment News India

रणवीर सिंह या रणबीर कपूर, किसके संग आपको पसंद आया दीपिका पादुकोण का 'मिजवां' अंदाज?

याद दिला दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ भी मिजवां में रैंप वॉक किया था और दोनों के फोटोज खूब वायरल हुए थे। ऐसे में आपको किसका अंदाज ज्यादा पसंद आया।

रणवीर सिंह या रणबीर कपूर, किसके संग आपको पसंद आया दीपिका पादुकोण का 'मिजवां' अंदाज?
Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 30 July 2022 01:15 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने मिजवां फैशन (Mijwan fashion) शो में जलवा बिखेरा है और सोशल मीडिया पर कपल के फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। रणवीर और दीपिका का सिर्फ रॉयल अंदाज ही नहीं बल्कि दोनों के बीच के रोमांस की भी चर्चा तेज हो गई है। वैसे याद दिला दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ भी मिजवां में रैंप वॉक किया था और दोनों के फोटोज खूब वायरल हुए थे। ऐसे में आपको किसका अंदाज ज्यादा पसंद आया।

रणबीर और दीपिका ने किया था रैंप वॉक
याद दिला दें कि अप्रैल  2018 में  दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ मिजवां में रैंप वॉक किया था। उस दौरान दीपिका- रणबीर के फोटोज खूब वायरल हुए थे। दीपिका- रणबीर ने तब भी मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त तक दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। बता दें कि रणबीर- दीपिका एक वक्त पर रिलेशनशिप में थे और दोनों ने 'तमाशा', 'बचना ए हसीनो' और 'ये जवानी है दीवानी' में साथ काम किया है।

 

पति रणवीर संग दीपिका का स्वैग
साल 2018 में जहां दीपिका ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर के साथ रैंप वॉक किया था तो वहीं 2022 में दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ रैंप पर जलवा बिखेरती नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने एक ओर जहां अपनी खूबसूरती से दिल जीत लिया तो वहीं रणवीर की एनर्जी और रोमांटिक अंदाज भी फैन्स को खूब भाया। बता दें कि लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर-दीपिका ने शादी कर ली थी। रणवीर- दीपिका ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफस्क्रीन भी दिल जीत लेते हैं।

 

दीपिका पादुकोण के प्रोजेक्ट्स
गौरतलब है कि आखिरी बार दीपिका पादुकोण, फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला था, किसी ने फिल्म को खूब पसंद किया था, तो किसी ने फिल्म को सिरे से नकार दिया था।  बात दीपिका पादुकोण के अकमिंग फिल्मों की करें तो उनके खाते में प्रभास संग प्रोजेक्ट के, ऋतिक रोशन संग फाइटर, अमिताभ बच्चन संग द इंटर्न, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम संग पठान है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका के पास महाभारत और एक हॉलीवुड फिल्म भी है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि ब्रहमास्त्र में भी दीपिका का कैमियो होगा।

 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें