फिल्म 83 में रणवीर सिंह की पत्नी बनेंगी दीपिका पादुकोण, सिल्वर स्क्रीन पर दोबारा दिखेगा 'लाल इश्क'
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से सिनेमा घरों में धमाल मचाने वाली है। खबरों की मानें तो गोलियों की रासलीला - रामलीला, पद्मावत या बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद दीपिका-...
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर से सिनेमा घरों में धमाल मचाने वाली है। खबरों की मानें तो गोलियों की रासलीला - रामलीला, पद्मावत या बाजीराव मस्तानी और पद्मावत के बाद दीपिका- रणवीर को फिल्म 83 में देखने को मिलेगा। खास बात ये है कि इस फिल्म में दीपिका-रणवीर सिंह की पत्नी का किरदार ही निभाने वाली है। भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी बयां करती फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका रणवीर सिंह की फिल्म '83' में दिखाई दे सकती है। इस फिल्म के लिए दोनों ने हाथ मिला लिया है। वहीं लोग ये कयास लगा रहे थे कि शायद दीपिका का फिल्म में बस गेस्ट अपीयरेंस होगा। लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका का फिल्म में अच्छा खासा रोल है क्योंकि वह फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का किरदार निभा रही हैं। कहानी में एक सीन वह भी है जब भारत के विकेट गिरने लगते हैं और वह स्टेडियम से निकल जाती हैं।
आपको बता दें कि दीपिका रणवीर की जोड़ी को फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं अब इन दोनों की वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि दिपीका मेघना गुजलार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण एक ऐसी लड़की की भूमिका निभा रही हैं जिसके चेहरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया था। दीपिका पादुकोण की ये भूमिका लक्ष्मी अग्रवाल नामक पीड़ित महिला पर आधारित है।