Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone gets a kiss from Ranbir Kapoors cousin Aadar Jain

OMG: दीपिका को Kiss करते दिखे रणबीर कपूर के भाई, लिखा- लव यू हमेशा...

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता भले ही खत्म हो चुका हो। लेकिन उनकी फैमिली के साथ दीपिका की बॉन्डिंग आज भी कम नहीं हुई है। अक्सर कई मौकों पर दीपिका को नीतू या ऋषि कपूर के साथ गर्मजोशी से मिलते

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 6 Nov 2017 11:30 AM
हमें फॉलो करें

रणबीर के भाइयों के साथ दीपिका पादुकोण

1 / 2

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता भले ही खत्म हो चुका हो। लेकिन उनकी फैमिली के साथ दीपिका की बॉन्डिंग आज भी कम नहीं हुई है। अक्सर कई मौकों पर दीपिका को नीतू या ऋषि कपूर के साथ गर्मजोशी से मिलते हुए देखा गया है। कपूर सिस्टर्स के साथ भी उनकी केमिस्ट्री अच्छी हैं। लेकिन अब जो फोटोज सामने आई हैं उसे देखकर तो आप भी चौंक जाएंगे।

रणबीर के भाई ने किया दीपिका को किस...
पद्मावती की शूटिंग कंप्लीट होने की खुशी में दीपिका ने अपने घर पर एक पार्टी दी थी। जिसमें रणबीर के कजिन अरमान और आदर जैन भी पहुंचे थे। पहले तो दीपू ने इनके साथ फोटो क्लिक करवाईं, फिर आदर ने दीपिका के गालों पर किस कर लिया। इस फोटो में दीपिका का रिएक्शन देखने लायक था। अब ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्टी की एक और फोटो सामने आई है, जिसमें दीपिका दोनों के गले में बांहे डले नशे में डूबी हुई लग रही हैं।

deepika kiss

बता दें कि दो साल की डेटिंग के बाद दीपिका और रणबीर तब अलग हो गए। जब कैटरीना कैफ ने रणबीर की लाइफ में एंट्री मारी। हालांकि, दीपिका और रणबीर आज भी अच्छे दोस्त हैं और ब्रेकअप के बावजूद ये जवानी है दिवानी और तमाशा जैसी मूवीज में साथ काम कर चुके हैं।

आगे देखिए कैसे रणवीर सिंह ने खत्म की ब्रेकअप की अफवाह और दीपिका से मिले...

बिग बॉस 11: हिना का शॉकिंग खुलासा, इस हरकत की वजह से घरवालों ने...

 

पार्टी में एक साथ दीपिका और रणवीर...

2 / 2

'पद्मावती' की रिलीज से पहले ही फिल्म का सक्सेस सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। जी हां, बीते रोज फिल्म की हिरोइन दीपिका पादुकोण ने फिल्म के लिए एक ग्रैंड सक्सेस पार्टी दी। जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए। लेकिन जिसकी एंट्री ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वो थे दीपिका के ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि आखिर क्यों उन्हें बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड का खिताब मिला हुआ है। 

पार्टी में सबसे पहले पहुंचे रणवीर...
इस पार्टी में सबसे पहले पहुंचने वालों में रणवीर सिंह का नाम शामिल था। दरअसल, पिछले कई दिनों से ये रयूमर्स थे कि रणवीर और दीपिका के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। साथ ही इनकी लड़ाई की खबरें भी सामने आई थीं कि दोनों अपनी डिनर डेट पर लड़ पड़े। जिसके बाद दोनों के अलग होने की अफवाहें भी तेज हो गई। लेकिन रणवीर ने सभी हेटर्स को करारा जवाब देते हुए यहां पर एंट्री की और लोगों का मुंह बंद कर दिया। इस पार्टी की एक इनसाइड फोटो मनीष मल्होत्रा ने शेयर की, जिसमें ये क्यूट कपल साथ दिख रहा है। 

ऐप पर पढ़ें