पति से कपड़े उधार लेती हैं दीपिका, तो पत्नी की ये चीज इस्तेमाल करते हैं रणवीर!
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने डिफरेंट फैशन सेंस की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर की तरह दीपिका भी कई बार डिफरेंट लुक में नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद तो इस जोड़े को कई मौकों पर एक...
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने डिफरेंट फैशन सेंस की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर की तरह दीपिका भी कई बार डिफरेंट लुक में नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद तो इस जोड़े को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है जहां पर ये दोनों एक दूसरे के रंग में रंगें नजर आ चुके है। इन दोनों का यह हाल देख कर कई बार सोशल मीडिया पर इनका मजाक भी बनाया जा चुका है। ट्रोलर्स तो ये भी कहने लगे हैं कि शादी के बाद दीपिका रणवीर के कपड़े पहनने लगी है और इस वजह से उनका ड्रैसिंग सैंस भी खराब हो चुका है। लेकिन बेचारों को क्या पता कि ये बात पूरी तरह सच है।
कंगना रनौत के सपोर्ट में सामने आईं विद्या बालन, ऐसे की 'मणिकर्णिका' की तारीफ
रणवीर से कपड़े उधार लेती हैं दीपिका...
जी हां, फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में जब दीपिका से ये पूछा गया कि क्या वो और रणवीर अपनी किसी चीज को शेयर करते हैं तो उन्होंने बताया मैंने कई बार उनसे काफी कपड़े जैसे टीशर्ट उधार लिए हैं। दीपिका यहीं नहीं रूकी उन्होंने तो बातों बातों में यह भी बता दिया कि रणवीर उनके सनग्लासेज उधार लेते है।
सामने आया मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी का कार्ड, देखें VIDEO
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन डे साथ मनाने वाले हैं। इस खास दिन को लेकर रणवीर ने काफी प्लानिंग भी कर डाली हैं। लेकिन वैलेंटाइन डे से पहले KISS DAY पर दीपिका की एक ऐसी फोटो सामने आई है। जिसे देखकर रणवीर भी हैरान रह जाएंगे। ये फोटो बीते रोज हुए 'टी वेली फिल्मफेयर ग्लैमर ऐंड स्टाइल अवॉर्ड्स' की है। जहां दीपिका के स्टाइलिश लुक ने सभी का दिल चुरा लिया था। इस इवेंट की कई तस्वीरें वायरल हुई थी। उन्हीं में से एक फोटो में दीपिका बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ पाउट बनाती और किसिंग पोज करती नजर आ रही हैं। अब बीवी की ये फोटो देखकर रणवीर का क्या हाल होगा। ये तो वही जानें।