Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Deepika Padukone: Became The Hair Stylist: For Ranveer Singh: Actor Shares: The New Look Photo:

रणवीर सिंह के लिए दीपिका पादुकोण बनीं हेयर स्टाइलिस्ट, एक्टर ने शेयर की न्यू लुक की फोटो

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आजकल घर पर साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन के पूरे मजे ले रहे हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी मस्ती के...

रणवीर सिंह के लिए दीपिका पादुकोण बनीं हेयर स्टाइलिस्ट, एक्टर ने शेयर की न्यू लुक की फोटो
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 21 July 2020 09:04 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आजकल घर पर साथ में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लॉकडाउन के पूरे मजे ले रहे हैं। दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पर्सनल लाइफ से जुड़ी मस्ती के अपडेट्स फैन्स को दे रहे हैं। लाइव चैट, फोटो, वीडियो, पोस्ट के जरिए उन्हें जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक फोटो शेयर कर बताया कि उनके बाल लंबे हो गए हैं। ऐसे में पत्नी दीपिका पादुकोण उनकी नई हेयर स्टाइलिस्ट बनी हैं। 

रणवीर ने अपने नए लुक की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें समुराई लुक में चोटी बनाए देखा जा सकता है। फोटो में रणवीर ने पत्नी दीपिका पादुकोण को क्रेडिट दिया है। वह लिखते हैं कि मुझे अपना यह लुक काफी पसंद आया है, आपको क्या लगता है? फैन्स ने रणवीर की यह फोटो जैसी ही देखी, कॉमेंट्स कर दोनों के प्रति प्यार बरसाने लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर को अगली बार फिल्म '83' में देखा जाएगा। जो 1983 में भारत की पहली विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म में रणवीर, भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण ‘कपिल’ की पत्नी के किरदार में दिखाई देंगी।

इसके अलावा रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में नजर आएंगे। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया है। वहीं, कैटरीना कैफ भी इसी फिल्म का हिस्सा हैं जो अक्षय कुमार के अपोजिट दिखाई देंगी। मालूम हो कि फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इस साल मार्च में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते टालनी पड़ी। अब चर्चा है कि हालात सामान्य होने के बाद थिएटर्स में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें