Hindi NewsEntertainment NewsDeepika Padukone and Ranveer Singh Bengaluru wedding reception First pic out

दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, शाही अंदाज में रणवीर-दीपिका

 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज बेंगलूरू में रिसेप्शन पार्टी है। जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई है।दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की एक ताजा तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर में...

दीपवीर के रिसेप्शन की तस्वीरें आई सामने, शाही अंदाज में रणवीर-दीपिका
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 21 Nov 2018 08:23 PM
हमें फॉलो करें

 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज बेंगलूरू में रिसेप्शन पार्टी है। जिसकी कुछ इनसाइड तस्वीरें सामने आई है।दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह की एक ताजा तस्वीर सामने आई है। उस तस्वीर में दोनों किसी राज घराने की राज-रानी की तरह नजर आ रहे हैं। दीपवीर का ये शाही अंदाज उनके फैंस का दिल खुश कर देगा। दीपवीर ने खुद ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

बेंगलुरु रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर के लुक की पहली फोटो सामने आ गई है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर रिसेप्शन के लुक की फोटो शेयर की है।दीपिका गोल्डन साड़ी और हेवी ज्वेलिरी में नजर आई। वहीं, रणवीर सिंह डार्क कलर के बंद गला शेरवानी में नजर आएं हैं
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

इटली के लेक कोमो में शाही शादी के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की आज बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी है। दोनों का पहला रिसेप्‍शन आज बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में होगा। यहां उनके खास रिश्‍तेदार और दोस्‍त शामिल होंगे। दीपिका और रणवीर इसके बाद मुंबई में भी 28 नवंबर को एक खास रिसेप्‍शन देने वाले हैं, जिसमें बॉलीवुड के जाने माने सितारे भी शामिल होंगे। रिसेप्शन हॉल को शानदार ढंग से डेकोरेट किया गया है। हर कोई इस बात का ध्यान रख रहा है कि मेहमानों को किसी बात की कमी ना खले। दीपिका पादकुोण और रणवीर सिंह के इस वेडिंग रिसेप्शन में दीपिका के बचपन के दोस्त और खास रिश्तेदार शामिल होने वाले हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें