Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़coronavirus lockdown divyanka tripathi is missing her husband vivek dahiya in social distancing

लॉकडाउन के बीच क्या अलग-अलग कमरों में रह रहे हैं दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सभी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने तो घर में पति विवेद दहिया के साथ भी सोशल डिस्टेंसिंग रखा हुआ है। दरअसल, दिव्यांका ने विवेक के साथ...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 13 April 2020 04:26 PM
हमें फॉलो करें

कोरोना वायरस की वजह से इन दिनों सभी सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन दिव्यांका त्रिपाठी ने तो घर में पति विवेद दहिया के साथ भी सोशल डिस्टेंसिंग रखा हुआ है। दरअसल, दिव्यांका ने विवेक के साथ अपनी फोटो शेयर की है, लेकिन इसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है उस पर सबका ध्यान गया तो सभी चौंक गए।

दिव्यांका ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'अब तुम्हें ज्यादा मिस कर रही हूं क्योंकि हम दोनों अलग रूम में हैं। इस फीलिंग का कोई एंड नहीं है। '

 

पत्नी दिव्यांका के साथ दोबारा काम करना पसंद करेंगे विवेक दहिया...

टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर दिव्यांका और विवेक पहली बार मिले थे। विवेक ने हाल ही में बताया कि वह फिर से दिव्यांका के साथ काम करना पसंद करेंगे।

विवेक ने कहा था, 'मैं जानता हूं कि मुझे और दिव्यांका को पर्दे पर साथ देखने का इंतजार हमारे प्रशंसक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। मैं भी उनके साथ दोबारा काम करना चाहता हूं। मुझे बस एक बेहतर परियोजना का इंतजार है। अगर प्रोजेक्ट सही रहा और स्क्रिप्ट भी मजेदार रही, तो हम बिल्कुल इसे करेंगे।'

बता दें कि एक-दूसरे को कुछ महीने तक डेट करने के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री के इस मशहूर जोड़े ने साल 2016 में शादी कर ली थी। विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह हाल ही में वेब सीरीज 'स्टेट ऑफ सीज: 26/11' में नजर आए थे। उके दमदार किरदार और अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। इसकी कहानी साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले पर आधारित है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें