Hindi NewsEntertainment Newscoronavirus lockdown anuska sharma cut husband virat kohli hair watch video

लॉकडाउन: घर में कैद अनुष्का ने किचन की कैंची से काटे विराट के बाल, वीडियो वायरल

कोरोना वायरस की वजह से सभी सेलेब्स आइसोलेशन पर हैं। सभी घर पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वैसे तो सभी सेलेब्स घर बैठकर कुछ न कुछ मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कोई वर्कआउट वीडियो शेयर...

लॉकडाउन: घर में कैद अनुष्का ने किचन की कैंची से काटे विराट के बाल, वीडियो वायरल
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 28 March 2020 11:24 AM
हमें फॉलो करें

कोरोना वायरस की वजह से सभी सेलेब्स आइसोलेशन पर हैं। सभी घर पर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वैसे तो सभी सेलेब्स घर बैठकर कुछ न कुछ मजेदार वीडियोज शेयर कर रहे हैं। कोई वर्कआउट वीडियो शेयर कर रहे हैं तो कोई बर्तन या झाडू लगाते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं। लेकिन अनुष्का शर्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर सभी चौंक जाएंगे। दरअसल, अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह विराट कोहली के बाल काट रही हैं। वीडियो में विराट कहते हैं कि ये शानदार हेयरकट मेरी पत्नी ने किया है। विराट ये भी कहते हैं कि अनुष्का किचन की कैंची से बाल काट रही हैं। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे दोनों इस मोमेंट को एंजॉय कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इससे पहले दोनों ने फैन्स को साथ में दिया था ये मैसेज...

इससे पहले दोनों ने वीडियो शेयर कर फैन्स को एक साथ मैसेज दिया था। वीडियो में अनुष्का ने कहा था, 'कोरोना वायरस से जंग जीतने मे समय लगेगा और हौंसला  लगेगा। कर्फ्यू का उल्लंघन ना करें क्योंकि ये महत्वपूर्ण है कोरोना वायरस से लड़ने के लिए।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

वहीं विराट ने कहा था, 'घर पर ही रहिए, अपने परिवार को और अपने आप को बचाइये कोरोनावायरस से। घर से निकलकर, मोर्चा बनाकर और शोर मचाकर कोरोनावायरस से जंग हीं जीती जा सकती है। आपकी एक लापरवाही की वजह से हम सबको और पूरे देश को चुकानी एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। 21 दिनों तक घर के अंदर रहिए और देश को बचाइए।'

इसके बाद दोनों साथ में कहते हैं, 'एकता दिखाइए जीवन और देश बचाइए।'

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें