Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़coronavirus ajay devgn donated 51 lakh for film industry workers

कोरोना: सलमान खान के बाद अब दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए आगे आए अजय देवगन, दान में दी इतनी रकम

इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। सभी अपनी तरफ से कुछ धनराशि दान की है। अब अजय देवगन के डोनेशन की भी जानकारी सामने आई है।...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 1 April 2020 10:54 PM
हमें फॉलो करें

इन दिनों पूरा देश कोरोना वायरस की वजह से परेशान है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस वायरस से लड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। सभी अपनी तरफ से कुछ धनराशि दान की है। अब अजय देवगन के डोनेशन की भी जानकारी सामने आई है। अजय देवगन ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज को 51 लाख रुपये की मदद दी है। 

FWICE के चीफ एडवाइजर और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक वीडियो संदेश के जरिए इस बात की जानकारी दी। अशोक पंडित ने अपना एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 'डियर अजय देवगन 5 लाख सिने मजदूरों की भलाई के लिए FWICE को 51 लाख रुपये की सहायता देने के लिए हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं। आपने हर बार खुद को साबित किया है खास कर मुसिबत की घड़ी में कि आप हकीकत में एक सिंघम हैं। गॉड ब्लेस यू।'

अशोक पंडित ने वीडियो में कहा कि अजय ने जो 51 लाख रुपये का डोनेशन दिया है, उसका इस्तेमाल दिहाड़ी मजदूरों, टेक्निशियंस और अलग अलग क्राफ्ट्स में काम करने वालों के लिए होगा। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के और तमाम लोगों से भी अपील की है कि वो फेडरेशन की सहायता के लिए आगे आएं।

 

इस समय में हर सेलिब्रिटी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कोई एनजीओ में डोनेट कर रहा है तो कोई पीएम और सीएम रिलीफ फंड के द्रा लोगों को आर्थिक मदद पहुंचा रहा है।

 


 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें