लॉकडाउन: भाई शहबाज संग होटल में फंसीं बिग बॉस फेम शहनाज गिल, पिता संतोक सिंह को सताने लगी चिंता
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। इस लॉकडाउन के चलते लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस लॉकडाउन की वजह से जो जहां पर वहीं फंस गया है...
कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देख देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित है। इस लॉकडाउन के चलते लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इस लॉकडाउन की वजह से जो जहां पर वहीं फंस गया है क्योंकि आने जाने के लिए सभी रास्ते बंद और यातायात की सुविधाएं भी रोक दी गई हैं। ऐसे में फेम शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज गिल अपने भाई शहबाज के साथ एक मुबंई के होटल में फंस गई हैं। शहनाज पंजाब में अपने घर पहुंचने के लिए टाइम पर फ्लाइट नहीं ले पाईं। इस बात की जानकारी शहनाज के पिता संतोक सिंह सुख ने दी है।
स्पॉटबॉय से बात शहनाज के पिता ने बताया कि शहनाज का कलर्स के साथ 1 साल का कॉन्टैक्ट है और एक और शो करने का प्लान भी है, इसलिए उसने टीवी शो मुझसे शादी करोगे के बाद मीटिंग के लिए मुंबई में ही इंतजार किया। कुछ समय के बाद ट्रेवल करना सेफ नही रहा।
संतोक से जब उनके बच्चों के बारे में पूछा गया कि क्या उनको उनकी याद आती है, तो उन्होंने कहा कि जाहिर है, मैं उन्हें तब से मिस कर रहा हूं जबसे वो मुझसे शादी करोगे के शो में थे और फिर लॉकडाउन हो गया। लेकिन मुझे चिंता महसूस नहीं हो रही। हम वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते हैं। और कलर्स उनका ख्याल रख रहा है।