'गोलमाल' का प्रीक्वल है रणवीर सिंह की 'सर्कस'! पार्ट-5 में गोपाल के साथ होगा इलैक्ट्रिक मैन
Cirkus Connection with Golmaal: रोहित शेट्टी से जब पूछा गया कि क्या अजय देवगन फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे? यह पूछे जाने पर रोहित शेट्टी ने बताया कि अजय देवगन का बचपन फिल्म में जरूर है।

इस खबर को सुनें
Cirkus Story: एक तरफ जहां रोहित शेट्टी का कॉप यूनिवर्स पब्लिक के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर है, वहीं दूसरी तरफ 'गोलमाल' सीरीज के भी करोड़ों चाहने वाले हैं। फिल्म 'सर्कस' के ट्रेलर में 'गोलमाल' के सभी किरदारों के बचपन की झलक दी गई है, ऐसे में बहुत से लोगों के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 'गोलमाल' सीरीज का प्रीक्वल है?
'गोलमाल' का प्रीक्वल है रणवीर की 'सर्कस'?
'सर्कस' के सॉन्ग 'करेंट लगा' के लॉन्च के दौरान जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या रोहित शेट्टी ने अपना खुद का कॉमेडीवर्स तैयार किया है? क्योंकि फिल्म के ट्रेलर में 'गोलमाल' का जिक्र है और 'चेन्नई एक्सप्रेस' से वह दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में ले आए हैं। इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह ने हंसते हुए कहा- इसी बात पर रोहित शेट्टी के कॉमेडीवर्स में आपका स्वागत है।
'सर्कस' में होगा अजय देवगन का बचपन?
रोहित शेट्टी से जब पूछा गया कि क्या अजय देवगन फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगे? यह पूछे जाने पर रोहित शेट्टी ने बताया कि अजय देवगन का बचपन फिल्म में जरूर है। अजय देवगन का यंग वर्जन फिल्म में नजर आएगा, यह कहते हुए रोहित शेट्टी ने इस बात को कहीं न कहीं स्वीकार किया है कि 'सर्कस' उनकी फिल्म 'गोलमाल' का प्रीक्वल है।
दीपिका पादुकोण बनेंगी लेडी सिंघम
रोहित शेट्टी ने यह भी कहा कि इस सवाल से जुड़ी अन्य चीजें फिल्म Golmaal 5 में नजर आएंगी। रोहित शेट्टी यह भी हिंट दिया कि 'गोलमाल 5' में रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने एक के बाद एक कई खुलासे कर दिए। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को अपनी अगली फिल्म में लेडी सिंघम का रोल दिया है। उस फिल्म में रणवीर सिंह भी नजर आएंगे।