Hindi NewsEntertainment NewsCCTV company owner revealed big news Sushant Singh Rajput case

सुशांत सिंह राजपूत केस में CCTV कंपनी के मालिक ने खोला राज, बताई चौंकाने वाली सच्चाई

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई है, लेकिन इस केस से जुड़े आए दिन बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच इस मामले में अब...

सुशांत सिंह राजपूत केस में CCTV कंपनी के मालिक ने खोला राज, बताई चौंकाने वाली सच्चाई
Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीWed, 5 Aug 2020 12:05 PM
हमें फॉलो करें

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक मिस्ट्री बनकर रह गई है, लेकिन इस केस से जुड़े आए दिन बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है। इस बीच इस मामले में अब CCTV कंपनी के मालिक ने बड़ा खुलासा किया है। सीसीटीवी कंपनी के मालिक का कहना है कि 14-15 की दरमियान रात सीसीटीवी खराब नहीं थे, इस मामले में मुंबई पुलिस कुछ छिपा रही है। CCTV कंपनी के मालिक के मालिक द्वारा किये गए खुलासे के बाद अब मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे है।

दरअसल, सुशांत सिंह की मौत के बाद जांच में सामने आया था कि, सुशांत के घर पर लगे CCTV कैमरे खराब थे। परन्तु CCTV कंपनी के मालिक द्वारा किए गए खुलासे के बाद एक बार फिर मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठ खड़े हुए है। CCTV कंपनी के मालिक ने बताया है कि, 13 जून और 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत के घर लगे CCTV कैमरे खराब नहीं थे। इतना ही नहीं उसमे हल्की फुल्की कोई खराबी तक नहीं आई थी वह बिलकुल ठीक तरह से काम कर रहे थे।

वहीं लोगों का कहना है कि  यदि CCTV कैमरे सही थे तो क्या उन दोनों दिन की फुटेज की क्लिप मुंबई पुलिस के पास है ? पुलिस उसे छुपा रही है या फिर CCTV फुटेज को भी मुंबई पुलिस ने दिशा सालियान की फाइल की तरह ही अपनी मर्जी से डिलीट कर दिया है।

बता दें कि सुशांत सिंह की मौत को लेकर पृथम दृष्टया में जो जानकारी सामने आई थी, उसमें फांसी लगाने की बात कही गई थी। लेकिन सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने इस बात को सिरे से नकार दिया कि उनका बेटा यूं ही बिना किसी वजह से फांसी का फंदा अपने गले लगा लिया। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है। वहीं इस पूरे मामले पर दो राज्यों की पुलिस तहकीकात कर रही हैं। वहीं बिहार पुलिस ने डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ती करने का आरोप लगाया है। हालांकि सीसीटीवी कंपनी मालिक के बयान के बाद से एक बार फिर मुंबई पुलिस की जांच शक के घेरे में आ गई है।  इससे पहले बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे भी लगातार मुंबई पुलिस से जांच में सहयोग न करने को लेकर नाराजगी जता चुके हैं। लेकिन मुंबई पुलिस का रवैया बद से बदतर होता जा है। इतना ही नहीं बिहार से गए आईपीएस ऑफिसर विनय तिवारी को भी मुंबई महानगर पालिका ने 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर दिया, ताकि जांच प्रभावित हो। वहीं अब इस पूरे मामले पर पूरा शक मुंबई पुलिस की ओर भी बढ़ता जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें