Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Brahmastra Director Ayan Mukerji on Ujjain Mahakaleshwar Temple Ranbir Kapoor and Alia Bhatt Boycott - Entertainment News India
उज्जैन मामले पर आया अयान मुखर्जी का बयान, कहा- मना करने के बावजूद साथ आई थीं आलिया भट्ट

उज्जैन मामले पर आया अयान मुखर्जी का बयान, कहा- मना करने के बावजूद साथ आई थीं आलिया भट्ट

संक्षेप:

Brahmastra Ujjain Controversy: अयान मुखर्जी ने कहा कि आलिया भट्ट को वह प्रेग्नेंसी के चलते इस ट्रिप पर नहीं लाना चाहते थे लेकिन वह और रणबीर कपूर महाकालेश्वर के दर्शन पर जाने के लिए बहुत बेताब थे।

Sep 07, 2022 08:37 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से फिल्म को बायकॉट किया जा रहा है और अब जब फिल्म की स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे तो वहां पर भी उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। अब इस पूरे मामले को लेकर फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी का बयान आया है और उन्होंने साथ कहा है कि उन्हें बहुत बुरा लगा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महाकालेश्वर के दर्शन को बेताब थीं आलिया
दिल्ली में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान अयान मुखर्जी ने कहा कि आलिया भट्ट को वह प्रेग्नेंसी के चलते इस ट्रिप पर नहीं लाना चाहते थे लेकिन वह और रणबीर कपूर महाकालेश्वर के दर्शन पर जाने के लिए बहुत बेताब थे। अयान मुखर्जी ने कहा, 'मुझे बुरा लग रहा था कि रणबीर और आलिया मेरे साथ महाकालेश्वर के दर्शन को नहीं आ सके।'

रिलीज से पहले फिर मंदिर आना चाहते थे अयान
अयान मुखर्जी ने कहा, 'मैं अपनी फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज करने से पहले महाकालेश्वर मंदिर गया था, और मैंने खुद से कहा था कि फिल्म की रिलीज से भी मैं यहां जरूर आऊंगा। वो दोनों मेरे साथ आने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन जब हम वहां पहुंचे और इस बारे में पता चला तो मुझे बुरा लगा वहां जो कुछ भी हुआ। फिर मैंने आलिया और रणबीर से कहा कि वो मुझे अकेले ही दर्शन को जाने दें।'

क्यों हो रहा है रणबीर और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर हंगामा?
बता दें कि कई हिंदू संगठन रणबीर कपूर के एक पुराने बयान को लेकर उन्हें ट्रोल और बायकॉट कर रहे हैं जिसमें उन्होंने बीफ खाने और पसंद करने की बात कही थी। रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हालांकि फिल्म को लेकर जैसा बज है और जितनी टिकटें अभी तक बुक की जा चुकी हैं उससे लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा सकती है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।