पठान, जवान, गदर 2 सब पीछे; चौंका देगा 2023 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म का नाम

Dec 29, 2023 03:27 pm ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share

Year Ender 2023: यह साल शाहरुख खान के नाम रहा। उनकी फिल्मों ने बंपर कमाई की। हालांकि कुछ ऐसी फिल्में भी रहीं जो बिना शोर के आईं लेकिन प्रॉफिट कमाने में बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।

पठान, जवान, गदर 2 सब पीछे; चौंका देगा 2023 में सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म का नाम

साल 2023 बॉलीवुड के लिए काफी धमाकेदार साबित हुआ। कोविड के बाद ठंडे पड़े बॉक्स ऑफिस पर कुछ फिल्मों ने आग लगा दी। वहीं सिनेमाघरों में भी जमकर सीटियां गूंजी। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर मूवीज मिलीं। शाहरुख खान, रणबीर कपूर और देओल फैमिली के लिए साल काफी अच्छा बीता। अब साल खत्म होने को है तो नफे-नुकसान पर नजर डालना भी बनता है। पठान, जवान, गदर2, एनिमल ने खूब वाहवाही बटोरी। हालांकि प्रॉफिट की बात करें तो एक ऐसी फिल्म लिस्ट में टॉप है जो लोगों के ध्यान से उतर चुकी है।

यह फिल्म रही टॉपर
साल 2023 की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म पठान के धमाके से हुई। इसके बाद जवान और गदर 2 शोर रहा। फिल्मों ने बंपर कमाई की, ब्लॉकबस्टर भी रहीं लेकिन अगर फिल्म में लगे बजट को देखते हुए प्रॉफिट की बात की जाए तो पठान, जवान काफी पीछे हैं। टॉपर है द केरल स्टोरी।

द केरल स्टोरी
द केरल स्टोरी मूवी काफी चर्चा में रही थी। Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 30 करोड़ रुपये में बनी थी। इसने 238.27 करोड़ की कमाई की। इस हिसाब से इसका रिटर्न 694.23 फीसदी रहा। 

गदर 2
दूसरे नंबर पर मालामाल हुई गदर 2 की टीम। फिल्म का बजट 75 करोड़ के आसपास था। मूवी ने 525.50 करोड़ कमाई की। मूवी को 600.66 फीसदी रिटर्न मिला।

एनिमल
तीसरे नंबर पर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने नोट छापे। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये था। इसने 537.27 करोड़ कमाए और अभी भी थिएटर्स में है। मूवी को 168.63 फीसदी रिटर्न मिला। 

12th Fail
चौथा नंबर है विक्रांत मैसी स्टारर मूवी 12th Fail का। फिल्म का बजट महज 20 करोड़ था। मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म का बिजनस 51.93 करोड़ था तो रिटर्न 159.65 फीसदी रहा। 

ओएमजी 2
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी 2 कॉन्ट्रोवर्सी में रही। गदर 2 के साथ इसका क्लैश था। इसके बाद भी फिल्म ने ठीक-ठाक प्रॉफिट कमा लिया। मूवी का बजट 65 करोड़ के करीब था। इसने 150 करोड़ का बिजनस किया। मूवी को 130.76 फीसदी फायदा हुआ। 

पठान
शाहरुख खान की फिल्म पठान साल की पहली बंपर हिट थी। मूवी ने कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। फिल्म 250 करोड़ के तगड़े बजट में बनी थी। मूवी का बिजनस 543.22 करोड़ रहा। इस इसका प्रॉफिट 117.28 फीसदी रहा। 

जवान
शाहरुख खान की दूसरी फिल्म जवान ने भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश की। यह 300 करोड़ के बजट में बनी थी। बिजनस 640.42 करोड़ था। इसका रिटर्न 113.47 रहा। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।