जाह्नवी कपूर की इस लत से बेहद परेशान हैं बोनी कपूर, बाप-बेटी के Whatsapp चैट से हुआ खुलासा
फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर अपनी लाडली बेटी जान्हवी कपूर की एक आदत के काफी परेशान हो गए हैं। इस बात खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने अपने वॉट्सऐप चैट से किया है। जान्हवी और बोनी कपूर का यह पर्सनल चैट...
फिल्म प्रड्यूसर बोनी कपूर अपनी लाडली बेटी जान्हवी कपूर की एक आदत के काफी परेशान हो गए हैं। इस बात खुलासा खुद जान्हवी कपूर ने अपने वॉट्सऐप चैट से किया है। जान्हवी और बोनी कपूर का यह पर्सनल चैट सोशल मीडिया पर वायरल काफी वायरल हो रहा है। जिससे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।
आपको बता दें कि बोनी कपूर और दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूरी आजकल ब्रिटेन में वकेशन मना रही हैं। लेकिन वह अपनी हर अपडेट अपने पापा को बताना नहीं भूल रही हैं। इसी बीच जान्हवी ने ने पिता के साथ हुई इस वॉट्सऐप चैट शेयर की है। इस चैट में बोनी कपूर ने बेटी जान्हवी को अखबार की खबर की कटिंग भेजी है।
इस खबर में लिखा है कि- क्या आपको एक्सरसाइज करने की लत है। खबर में लिखा था कि- स्टडी के मुताबिक अपने फिटनेस गोल को हासिल करने के लिए ज्यादा वर्कआउट आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके बाद जाह्नवी कपूर ने उन्हें रिप्लाई में एक इमोजी सेंड कर दिया।
हाल ही में जान्वही ने अपने ब्रिटेन में वकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें वह काफी प्यारी लग रही थीं। आपको बता दें कि नए साल के शुरु होने से पहले जाह्नवी कपूर का एक नया लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। वीडियो में जाह्नवी कपूर पीले रंग की ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं थी। उस वीडियो की सबसे खास बात यह थी कि जाह्नवी ने अपना न्यू हेयर कट करवा लिया है जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही हैं। लेकिन वीडियो में जाह्नवी कह रही हैं कि उन्होंने मैगजीन के कवर शूट के लिए बालों को छोटा करवाया है। जब पापा को इस बारे में पता चलेगा तो शायद वह मुझे मार ही दें।
आपको बता दें, श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर जाह्नवी और खुशी के दिल के काफी करीब हैं। बोनी अपनी दोनों बेटियों को मां और बाप दोनों का प्यार दे रहे हैं।