Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Bollywood Trending Latest News Top 10 Entertainment News Kangana Ranaut First Kiss Experience

बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

1- कंगना रनौत ने पहले ‘ब्वॉयफ्रेंड’, पहला ‘किस’ और पहले ‘क्रश’ पर की खुलकर बात, किए कुछ चौंकाने वाले खुलासे एक्टर कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के...

बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 29 Sep 2019 07:42 PM
हमें फॉलो करें

एक्टर कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने पहले ‘किस’ के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना था कि पहला ‘किस’ उनके लिए बिलकुल भी मैजिकल नहीं था। और वह काफी अजीब और गंदा एक्पीरियंस हो गया था। इसके अलावा कंगना रनौत ने हाल ही में हुए इंडिया टुडे कॉनक्लेव में अपने पहले प्यार और ब्वॉयफ्रेंड के बारे में भी खुलकर बात की। 

एक्टर अक्षय कुमार ने शनिवार को HT GIFA के पांचवां सीजन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म कर सभी का दिल जीता। ये दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा नेबर्हुड फुटबॉल टूर्नामेंट है जो थ्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। 

शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान आजकल न्यूयॉर्क में एक्टिंग की पढ़ाई कर रही हैं। इसी के चलते उनकी ताजा अपडेट्स सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। हाल ही में सुहाना खान अपने दोस्तों संग न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आई थीं। जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीं। 

उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने बोनी कपूर के साथ हुए विवाद पर अपना बयान दिया है जिसमें उन्होंने फैंस को बताया है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। उर्वशी रौतेला और बोनी कपूर के वीडियो को गलत तरह से शूट किया गया था और बात को बतंगड़ बनाया गया था। 

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 13 आज रात से शुरू होने वाला है। ऐसे में सलमान खान के लिए बिग बॉस में रहने के लिए घर तैयार किया गया है। इस बार शो में सिर्फ सेलेब्स आने वाले हैं, लेकिन इसके साथ ही शो में कई बदलाव होंगे। जिसकी जानकारी मेकर्स हमें पहले ही दे चुके हैं। 

कपिल शर्मा शो में इस बार प्रियंका चोपड़ा आई हैं। वे अपनी आने वाली फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन्स के लिए यहां आई हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने रेड पोलका डोट्स साड़ी पहननी चुनी। इस देसी अवतार को पति निक जोनस ने काफी पसंद किया और उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनकी फोटो पोस्ट कर ‘वाओ’ लिखा। 

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में अपने परिधान प्रदर्शन का शानदार आगाज किया। इस दौरान वह एक पर्पल फ्लोरल स्मॉक ड्रेस पहनी हुई थीं। लॉरियल पेरिस ले डेफिले शो में ऐश्वर्या ने डिजाइनर गिआम्बतिस्ता वल्ली के लिए रैम्प वॉक किया।

अभिनेत्री एमी जैक्शन ने हाल ही में 23 सितंबर को एक बच्चे को जन्म दिया है और उन्होंने अपने बेटे का नाम एंड्रियाज रखा है। एंड्रियाज की एक तस्वीर एमी पहले ही साझा कर चुकी हैं और अभी उन्होंने अपने नवजात की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह उन्हें स्तनपान कराते नजर आ रही हैं। 

टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 13 आज शाम से शुरू हो गया है। इस बार शो में सिर्फ सेलेब्स आने वाले हैं, लेकिन इसके साथ ही शो में कई बदलाव होंगे। तो चलिए जानते हैं कि इस सीजन क्या होगा खास।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में बिजी हैं। शादी के बाद ये प्रियंका की पहली फिल्म है। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। प्रियंका इन दिनों खूब जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इसके साथ ही इन प्रमोशन्स के दौरान प्रियंका के कई स्टाइलिश लुक्स देखने को मिले। 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें