बॉलीवुड मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप
1- इतने करोड़ में बेच सकते हैं सलमान खान ‘दबंग 3’ और ‘राधे’ फिल्म के राइट्स बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ और...
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘राधे’ को डिस्ट्रिब्यूट करने की योजना बना रहे हैं। सलमान अपनी आने वाली फिल्मों को एक साथ डिस्ट्रिब्यूटर्स को सेल करना चाह रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हाल ही में सायना नेहवाल की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग करने के दौरान चोटिल हो गई थीं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी।
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया को अक्सर उनके फैशन को लेकर ट्रोल किया जाता है। कई बार उन ट्रोल्स को अनदेखा करने के बाद आखिरकार 'मरजावां' की अभिनेत्री ने उन सभी नकारात्मक कमेंट पर प्रतिक्रिया दी।
अभिनेता-फिल्मकार फरहान ने अपनी आगामी फिल्म 'तूफान' के लिए बॉक्सिंग की ट्रेनिंग लेने की एक नई तस्वीर साझा की है।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अर्जुन जल्द ही फिल्म ‘पानीपत’ में नजर आने वाले हैं। पानीपत के रिलीज से पहले ही उन्होंने अपनी नई फिल्म के लिए काम शुरू भी कर दिया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा फुटवियर की शौकीन है और उनके पास इसके 100 से भी ज्यादा कलेक्शन है।
भारतीय सिनेमा के ट्रेंड पर चर्चा करने के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा, सीमा पाहवा, फिल्मकार फराह खान, मानसी जैन और अभिनेता-निर्माता अनुराग मल्हान एकजुट हुए।
Bigg Boss 13: रियलिटी शो बिग बॉस को लाखों-करोड़ों की संख्या में लोग देखते हैं। लगातार यह शो चर्चा में बना रहता है। इसको सिर्फ आम दर्शक ही नहीं, बल्कि बड़े बड़े स्टार्स भी फॉलो करते हैं। बिग बॉस 13 को लेकर कई बड़े स्टार्स ट्वीट करते रहते हैं। अब संभावना सेठ ने एक ट्वीट किया है।
Bigg Boss 13: वीकेंड के वार पर सलमान खान हर बार कुछ नया और अलग लेकर आते हैं। इस बार भी घर में मौजूद केंटेस्टेंट्स के लिए सलमान खान एक अलग गेम प्लान लेकर आए हैं। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि सलमान, लड़कियों को एक चांस देते नजर आएंगे। इसमें आप देख सकेंगे कि वे लड़कियों को लड़कों की वैक्सिंग करने का मौका देंगे। और वे ऐसा उसके साथ क्यों करना चाहती हैं इसका एक रीजन भी बताने के लिए कहते नजर आएंगे।
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो सीधे आपके दिल में उतर जाती हैं। आपको कुछ सोचने पर मजबूर कर देती हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘दि स्काई इज पिंक’ ने ये दोनों काम किए। फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम स्टारर इस फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड न तोड़े हों, पर इसमें भावनाओं का ज्वार बेहद ऊंचे स्तर पर था।